Search

 
 
 

गुमला में बड़ी वारदात की फिराक में थे अपराधी, AK-56 और कार्बाइन समेत हथियार बरामद, 1 अरेस्ट

Gumla News : पुलिस ने 28 अक्टूबर को सघन छापेमारी अभियान चलाया. इस दौरान राजेंद्र यादव को गिरफ्तार किया गया. पुलिस के अनुसार, उसकी निशानदेही पर AK-47 राइफल और गोलियां बरामद की गईं. गिरफ्तार आरोपी राजेंद्र यादव, पिता गंदूर यादव, ग्राम लोकाटोली, थाना भरनो का निवासी है.
 
आरोपी गिरफ्तार

Gumla News : गुमला पुलिस ने बड़ी आपराधिक घटना को अंजाम देने की आशंका के बीच कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने AK-56 राइफल, देसी कार्बाइन, मैगजीन, गोलियां, मोबाइल फोन समेत कई सामान बरामद किए हैं. मामले में फरार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.

 

इसे भी पढ़ें...

 

पुलिस अधीक्षक हरिश बिन जमां को सूचना मिली थी कि सिसई थाना क्षेत्र के रोहित शर्मा नामक व्यक्ति अपने चार-पांच साथियों के साथ लोकाटोली गांव निवासी राजेंद्र यादव के घर आया है.

 

सूचना के मुताबिक, आरोपियों के पास बड़ी संख्या में अवैध हथियार थे और वे किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे. इसके बाद एसपी के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुरेश प्रसाद यादव के नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन किया गया.

 

27 अक्टूबर की रात करीब 10:45 बजे पुलिस टीम लोकाटोली गांव के पास पहुंची. वहां रास्ते में लाल रंग की वैगनआर कार खड़ी मिली, जिसमें चार-पांच लोग सवार थे. पुलिस को देखते ही सभी कार से उतरकर भागने लगे. पुलिस ने उन्हें पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन जंगल-झाड़ियों और अंधेरे का फायदा उठाकर आरोपी फरार हो गए.

 

इसके बाद पुलिस ने कार संख्या JH01AA-9378 की तलाशी ली. तलाशी के दौरान कार से देसी कार्बाइन, AK-56 राइफल, मैगजीन, विभिन्न बोर की गोलियां, दुर्गा पूजा से संबंधित चंदा पर्ची, दो मोबाइल फोन और लोहे का धारदार फरसा बरामद किया गया.

 

छापेमारी में राजेंद्र यादव गिरफ्तार

पुलिस ने 28 अक्टूबर को सघन छापेमारी अभियान चलाया. इस दौरान राजेंद्र यादव को गिरफ्तार किया गया. पुलिस के अनुसार, उसकी निशानदेही पर AK-56 राइफल और गोलियां बरामद की गईं. गिरफ्तार आरोपी राजेंद्र यादव, पिता गंदूर यादव, ग्राम लोकाटोली, थाना भरनो का निवासी है.

 

हथियार और गोलियां बरामद

पुलिस ने एक लोहे की बनी कार्बाइन, 9 एमएम की दो जिंदा गोलियां, एक AK-56 राइफल, दो मैगजीन, 7.62 एमएम की 34 गोलियां, दुर्गा पूजा से संबंधित एक चंदा पर्ची, दो मोबाइल फोन और एक धारदार फरसा बरामद किया है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही