Search

 
 
 

Palamu News : सतबरवा थाना के निरीक्षण में रिकॉर्ड अपडेट नहीं मिलने पर DIG नाराज, 1 हफ्ते का अल्टीमेटम

Palamu News: डीआईजी ने कांडों से जुड़े दस्तावेज, गिरफ्तारी और जब्ती से संबंधित रिकॉर्ड, थाने की दैनिक गतिविधियों के रजिस्टर, लंबित मामलों के अनुसंधान की स्थिति और अन्य बिंदुओं पर जांच की.
 
सतबरवा थाना में रजिस्टरों की जांच करते डीआईजी किशोर कौशल.

Medininagar News : पलामू जिले में पुलिसिंग की कार्यशैली एक बार फिर सवालों के घेरे में है. डीआईजी किशोर कौशल गुरुवार को जिले के सतबरवा थाना के निरीक्षण के लिए पहुंचे. उन्होंने थाना की कार्यप्रणाली से लेकर मामलों के अनुसंधान और सरकारी रिकॉर्ड की जांच की. कई अभिलेख और पंजी अपडेट नहीं पाए जाने पर डीआईजी ने नाराजगी जताई. उन्होंने संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को व्यवस्था में सुधार करने का निर्देश दिया.

 

इसे भी पढ़ें


डीआईजी ने कांडों से जुड़े दस्तावेज, गिरफ्तारी और जब्ती से संबंधित रिकॉर्ड, थाने की दैनिक गतिविधियों के रजिस्टर, लंबित मामलों के अनुसंधान की स्थिति और अन्य बिंदुओं पर जांच की. रिकॉर्ड अपडेट नहीं मिलने पर उन्होंने असंतोष जताया. उन्होंने थाना के कामकाज में लापरवाही नहीं बरतने और सभी जरूरी दस्तावेजों को व्यवस्थित रखने की हिदायत दी.


एक सप्ताह का दिया समय

निरीक्षण के दौरान डीआईजी ने संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को एक सप्ताह के भीतर सभी अभिलेखों और पंजी को अपडेट करने का निर्देश दिया. साथ ही कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने, आम लोगों की शिकायतों का त्वरित निष्पादन करने और पुलिसिंग में जवाबदेही सुनिश्चित करने पर जोर दिया. सूत्रों के अनुसार, निर्धारित समयसीमा में सुधार नहीं होने पर संबंधित पदाधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही