Patna News: दारोगा भर्ती मुख्य परीक्षा रद्द होने से नाराज अभ्यर्थियों ने गुरुवार को पटना में विरोध प्रदर्शन किया. गांधी मैदान से लोकसेवक आवास का घेराव करने निकले अभ्यर्थियों को रोकन के लिए पुलिस ने जेपी गोलबंर के पास बैरिकेडिंग लगाया था. लेकिन इन लोगों ने पुलिस की बैरिकेडिंग तोड़ दी और आगे बढ़ गए. इसके बाद वे डाकबंगला चौराहे की तरफ जाने लगे. प्रशासन की ओर से उन्हें रोकने की कोशिश की गई. लेकिन अभ्यर्थी बारिश में भी अपनी मांगों पर अड़े रहें.
इसे भी पढ़ें:
दारोगा अभ्यर्थियों के प्रदर्शन की शुरुआत गांधी मैदान से हुई. ये लोग 1799 पदों वाली दारोगा भर्ती की मुख्य परीक्षा रद्द करने से संबंधित नोटिस वापस लेने और फिजिकल टेस्ट की तारीख जारी करने की मांग कर रहे थे. प्रदर्शनकारियों का कहना है कि मुख्य परीक्षा में 10789 अभ्यर्थी सफल हुए हैं और उनकी शारीरिक दक्षता परीक्षा की तारीख घोषित की जानी चाहिए.
प्रदर्शन के दौरान कुछ अभ्यर्थी सड़क पर लेट गए. पुलिस ने उन्हें वहां से हटाया और कुछ को हिरासत में लेकर वाहनों में बैठाया. अभ्यर्थियों का कहना है कि वे पिछले एक महीने से अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन उनकी मांगों पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

