Search

 
 
 

एयरपोर्ट हत्याकांड: प्रिंस खान का अल्टीमेटम, 15 मार्च तक  15-20 लाख में करो मैनेज

यरपोर्ट हत्याकांड मामले में प्रिंस खान ने पीड़ित पुष्कर महतो को धमकी देते हुए कहा कि 15 मार्च तक 15 से 20 लाख रुपए देकर मामले को मैनेज करो. बता दें, राजधानी रांची के एयरपोर्ट थाना इलाके में बीते शनिवार की रात करीब 8 बजे प्रिंस खान के गुर्गे ने होटल में घुसकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया था.
 

Ranchi: एयरपोर्ट हत्याकांड मामले में प्रिंस खान ने पीड़ित पुष्कर महतो को धमकी देते हुए कहा कि 15 मार्च तक 15 से 20 लाख रुपए देकर मामले को मैनेज करो. बता दें, राजधानी रांची के एयरपोर्ट थाना इलाके में बीते शनिवार की रात करीब 8 बजे प्रिंस खान के गुर्गे ने होटल में घुसकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया था. जिसमें होटल संचालक राजकुमार गोप के भाई मनीष गोप की मौत हो गई थी. इस मर्डर के बाद पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को ठेंगा दिखाते हुए शूटर बाइक से फरार हो गया था. 


फिलहाल इस मामले में किसी भी शूटर की गिरफ्तारी रांची पुलिस ने नहीं कर सकी है. वहीं इस हत्याकांड के बाद प्रिंस खान लगातार सक्रिय है और पुष्कर महतो व उसके बेटे को धमकी दे रहा है. कहा कि, यदि पैसा नहीं मिला तो फिर आगे का अंजाम भुगतने के लिए तैयार रहो. धमकी मिलने के बाद से परिवार में भय का माहौल है. बताया जाता है कि इन सभी मामलों की जानकारी एयरपोर्ट थाना प्रभारी को दे दी गई है. 

 


रांची में पैर फैला रहा प्रिंस खान

गैंगस्टर प्रिंस खान झारखंड पुलिस के लिए सर दर्द बना हुआ है. प्रिंस के गुर्गे अलग-अलग जिलों में बीते कई दिनों से अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहे है. हाल के दिनों में प्रिंस खान ने रांची, बोकारो और धनबाद में कई कारोबारियों को धमकी दी है. इस प्रकार की धमकी आने से लोगों में भय का माहौल बना हुआ है. रांची के खरसीदाग थाना में प्रिंस खान के खिलाफ FIR दर्ज किया गया है. प्रिंस खान ने खरसीदाग के एक कारोबारी को धमकी दी. जिसकी पुलिस जांच कर रही है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही