Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पत्नी पर गलत नजर रखने के शक में पड़ोसी का घर फूंका, भेजा गया जेल

Ranchi: रांची के सुखदेव नगर थाना इलाके में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. पत्नी पर गलत नजर रखने के शक में पति ने अपने ही पड़ोसी के घर को आग के हवाले कर दिया. जिसमें घर में रखा समान और स्कूटी जलकर ऱाख हो गया. इस मामले की जानकारी पुलिस को मिलने के बाद जांच की गई.

पुलिस ने आग लगाने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपी का नाम अमित कुमार है. गिरफ्तार आरोपी पहाड़ी टोला के सरना स्थल के पास का रहने वाला है.

इस मामले को लेकर कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय ने बताया कि यह घटना 10 मार्च की है. आग लगाकर आरोपी फरार हो गया था. पुलिस की पूछताछ में यह बात सामने आई है कि ये लोग एक दूसरे के पहले से परिचित हैं और गलत नियत के कारण इस वारदात को अंजाम दिया गया था. फिलहाल गिरफ्तार आरोपी को जेल भेज दिया गया है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही