Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

धनबादः असर्फी अस्पताल ने बकाया 20 हजार के लिए रोका शव, मेयर संजीव सिंह ने चुकाया बिल

रिजनों पर दुखों का पहाड़ उस समय और टूट पड़ा जब अस्पताल प्रबंधन ने 20,864 रुपये का बकाया बिल के लिए शव देने से इनकार कर दिया. सूचना मिलते ही मेयर संजीव सिंह तुरंत अस्पताल पहुंचे और अपने निजी कोष से बकाया राशि का भुगतान किया.
Advertisement
Advertisement

Dhanbad : धनबाद के प्रतिष्ठित असर्फी अस्पताल में मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है.सड़क दुर्घटना में घायल युवक की मौत के बाद अस्पताल प्रबंधन ने 20 हजार रुपये के बकाया बिल के लिए शव को परिजनों को सौंपने से इनकार कर दिया. जानकारी मिलने पर मेयर संजीव सिंह खुद अस्पताल पहुंचे और बकाया बिल का भुगतान कर शव को परिजनों को दिलवाया.


जानकारी के अनुसार, झरिया निवासी संजीत सिंह (54 वर्ष) सड़क हादसे में घायल हो गए थे. उन्हें इलाज के लिए असर्फी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. डॉक्टर उनकी जान नहीं बचा सके. परिजनों पर दुखों का पहाड़ उस समय और टूट पड़ा जब अस्पताल प्रबंधन ने 20,864 रुपये का बकाया बिल के लिए शव देने से इनकार कर दिया.


सूचना मिलते ही मेयर संजीव सिंह तुरंत अस्पताल पहुंचे और अपने निजी कोष से बकाया राशि का भुगतान किया. इसके बाद अस्पताल प्रबंधन ने शव परिजनों को सौंप दिया. इस दौरान अस्पताल परिसर में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी और तनाव का माहौल भी बना रहा. मेयर के साथ पहुंचे जनता मजदूर संघ के संगठन सचिव अमित गुप्ता ने अस्पताल प्रबंधन के रवैये पर कड़ी नाराजगी जताई. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही