Search

 
 
 

लोहरदगा :  ट्रक से 433 किलो गांजा बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

लोहरदगा पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. चेकिंग अभियान के दौरान एक बारह चक्का ट्रक से 433 किलोग्राम गांजा बरामद किया है. साथ ही दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया है.
 

Lohardaga :  लोहरदगा पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. गुप्त सूचना पर चेकिंग अभियान चलाकर एक बारह चक्का ट्रक से 433 किलोग्राम गांजा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है. 

 

गिरफ्तार आरोपियों में सारण (बिहार) निवासी शमशेर अली (48 वर्ष) और गोंडा (उत्तर प्रदेश)  इकराम खां (55 वर्ष) शामिल हैं. आरोपी के पास दो मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं. 

 

गुप्त सूचना पर की गई कार्रवाई

जानकारी के अनुसार, पुलिस अधीक्षक सिद्दकी अनवर रिजवी को 12 मार्च की रात सूचना मिली थी कि एक बारह चक्का ट्रक (JH12H 9099) में भारी मात्रा में अवैध गांजा है. इसी सूचना के आधार पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (किस्को) वेदांत शंकर के नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन किया गया.

 

ट्रक के केबिन में बने गुप्त बॉक्स से गांजा बरामद


गठित टीम ने कचहरी मोड़ रेलवे ओवरब्रिज के पास बैरिकेडिंग कर वाहन चेकिंग अभियान चलाया. इसी दौरान संदिग्ध ट्रक को रोककर तलाशी ली गई. तलाशी के दौरान ट्रक के केबिन में बने गुप्त बॉक्स से गांजा के 154 पैकेट बरामद किए गए, जिनका कुल वजन 433 किलोग्राम पाया गया.

 

छापेमारी दल में ये रहे शामिल

पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. छापेमारी दल में एसडीपीओ वेदांत शंकर, थाना प्रभारी रत्नेश मोहन ठाकुर, एएसआई रवि रंजन कुमार, एएसआई पप्पू कुमार, एसआई अमरनाथ पांडेय सहित तकनीकी शाखा और लोहरदगा थाना के सशस्त्र बल के जवान शामिल थे. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही