Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सदन में सुरेश पासवान ने की सरकार की योजनाओं की सराहना, विपक्ष पर कसा तंज

झारखंड विधानसभा की कार्यवाही के दौरान विधायक सुरेश पासवान ने विपक्ष के कटौती प्रस्ताव का विरोध करते हुए सरकार की सिंचाई और जन कल्याणकारी योजनाओं की सराहना की. उन्होंने कहा कि जल ही जीवन है और इसके बिना जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती.
Advertisement
Advertisement

Ranchi : झारखंड विधानसभा की कार्यवाही के दौरान विधायक सुरेश पासवान ने विपक्ष के कटौती प्रस्ताव का विरोध करते हुए सरकार की सिंचाई और जन कल्याणकारी योजनाओं की सराहना की. उन्होंने कहा कि जल ही जीवन है और इसके बिना जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती. विधायक ने पुनासी जलाशय योजना का जिक्र करते हुए कहा कि इस परियोजना से किसानों को सिंचाई के लिए पानी मिल रहा है.

 

साथ ही मछली पालन के माध्यम से बड़ी संख्या में युवाओं को रोजगार भी मिल रहा है. उन्होंने चांडिल, मसानजोर, मैथन और स्वर्णरेखा जैसे प्रमुख बांधों का भी उल्लेख करते हुए कहा कि इन परियोजनाओं से किसानों को खेती के लिए पर्याप्त पानी मिल रहा है.

 

झारखंड विधानसभा के बजट सत्र की खबरों के लिए यहां क्लिक करें

उन्होंने सरकार से मांग की कि पुनासी की तर्ज पर त्रिकुट जलाशय योजना और पुणे जलाशय योजना को भी जल्द पूरा किया जाए. उन्होंने कहा कि इन योजनाओं के पूरा होने से किसानों को सिंचाई के लिए पानी मिलेगा और एम्स को भी जल आपूर्ति सुनिश्चित की जा सकेगी.

 

विपक्ष पर निशाना साधते हुए सुरेश पासवान ने कहा कि विपक्ष के कुछ सदस्य केवल नकारात्मक बातें करने के लिए सदन में आते हैं. उन्होंने तंज करते हुए कहा कि कुछ लोग स्वर्णरेखा डैम की मछली तो पसंद करते हैं, लेकिन सदन में उस परियोजना की आलोचना करते हैं.

 

विधायक ने अपने संबोधन में जनहित से जुड़े कई मुद्दे भी उठाए. उन्होंने सभी विधायकों के क्षेत्रों में चापाकल की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की. साथ ही विस्थापित परिवारों की समस्याओं का जल्द समाधान करने और गर्मी के मौसम को देखते हुए देवघर शहर में संभावित जल संकट को दूर करने के लिए कदम उठाने की बात कही.

 

सुरेश पासवान ने वर्तमान बजट को गरीबों और सामाजिक न्याय के लिए समर्पित बताते हुए इसकी सराहना की. उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार की कार्यशैली को देखते हुए यह सरकार लंबे समय तक राज्य के विकास के लिए काम करती रहेगी.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही