Search

 
 
 

गोड्डा: बारात में पिस्टल लहराते दो युवक गिरफ्तार, पुलिस की ने दिखाई तत्परता

गोड्डा जिले के मेहरमा थाना क्षेत्र में बारात के दौरान पिस्टल लहराने का मामला सामने आया है. जहां पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके पास से एक अवैध देशी कट्टा और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं. युवक बारात में कट्टा लहराकर भौंकाल मचा रहे थे.
 

Godda: गोड्डा जिले के मेहरमा थाना क्षेत्र में बारात के दौरान पिस्टल लहराने का मामला सामने आया है. जहां पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके पास से एक अवैध देशी कट्टा और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं. युवक बारात में कट्टा लहराकर भौंकाल मचा रहे थे.

 

जानकारी के अनुसार, 11 मार्च की रात गोड्डा के पुलिस अधीक्षक को सूचना मिली कि ग्राम धमड़ी (चमड़ी) में एक बारात में दो युवक पिस्टल लहरा रहे हैं. सूचना मिलते ही एसपी के निर्देश पर मेहरमा थाना की पुलिस ने छापामारी टीम गठित कर मौके पर कार्रवाई की. पुलिस टीम जैसे ही गांव पहुंची, पुलिस वाहन को देखकर 2 संदिग्ध युवक भागने का प्रयास करने लगे.


हालांकि सशस्त्र बल की मदद से दोनों को पकड़ लिया गया. पूछताछ में उन्होंने अपना नाम बिहारी कुमार (20 वर्ष), पिता बिन्देश्वरी मंडल, निवासी छोटी परबत्ता थाना ईसमाईलपुर जिला भागलपुर (बिहार) तथा पियूष कुमार (20 वर्ष), पिता अजय मंडल, निवासी चायटोला कैथपुरा थाना- रसलपुर एकचारी, जिला भागलपुर (बिहार) बताया.

 


तलाशी के दौरान दोनों के पास से एक अवैध देशी कट्टा बरामद किया गया. इसके अलावा दो मोबाइल फोन भी जब्त किए गए. पुलिस ने दोनों आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया. छापेमारी दल में मेहरमा थाना प्रभारी सौरभ कुमार ठाकुर,  सत्यदीप, सहदेव प्रसाद सहित मेहरमा थाना के सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही