Search

 
 
 

बकाया भुगतान मुद्दा : DSPMU में कर्मचारियों ने कुलपति का प्रतीकात्मक दाह संस्कार कर जताया रोष

रांची विश्वविद्यालय में बकाया भुगतान के मुद्दे पर विवाद लगातार गहराता जा रहा है. बुधवार को आयोजित वित्त समिति की बैठक के बाद आक्रोशित कर्मचारियों और प्रदर्शनकारियों ने विश्वविद्यालय परिसर में कुलपति का प्रतीकात्मक दाह संस्कार कर अपना विरोध दर्ज कराया.
 

Ranchi : रांची डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय में बकाया भुगतान के मुद्दे पर विवाद लगातार गहराता जा रहा है. बुधवार को आयोजित वित्त समिति की बैठक के बाद आक्रोशित कर्मचारियों और प्रदर्शनकारियों ने विश्वविद्यालय परिसर में कुलपति का प्रतीकात्मक दाह संस्कार कर अपना विरोध दर्ज कराया.

 

बनाए गए अर्थी को विश्वविद्यालय के चारों ओर नारे लगाते हुए शव यात्रा भी निकाली गई. प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि कुलपति जानबूझकर उनके एसीपी/एमएसीपी(ACP/MACP) भुगतान के मामले को टाल रहे हैं.

 

Uploaded Image

 

जानकारी के अनुसार, कुलपति की अध्यक्षता में सात सदस्यीय वित्त समिति की बैठक आयोजित की गई थी. बैठक में मौजूद सात में से छह सदस्यों ने एकमत से एसीपी भुगतान के पक्ष में अपनी सहमति दी और सुझाव दिया कि भुगतान की प्रक्रिया पूरी कर इसकी सूचना सरकार या राजभवन को भेज दी जाए.

 

बैठक में मौजूद सरकार के प्रतिनिधि ने भी स्पष्ट किया कि इस प्रकार के आंतरिक भुगतान के लिए एचआरडी विभाग से पूर्व अनुमति लेने का कोई प्रावधान नहीं है. उन्होंने कुलपति से कहा कि भुगतान सुनिश्चित कर संबंधित विभाग को केवल सूचित कर दिया जाए.

 

 

हालांकि समिति के बहुमत और सरकारी प्रतिनिधि के स्पष्ट रुख के बावजूद कुलपति एचआरडी से अनुमति लेने की अपनी मांग पर अड़े रहे. इससे कर्मचारियों में नाराजगी और बढ़ गई. प्रदर्शनकारियों ने इसे कुलपति की हटधर्मिता और सुनियोजित साजिश बताते हुए आरोप लगाया कि बैठक केवल एचआरडी को पत्र लिखकर मामले को और लंबित करने के लिए बुलाई गई थी.

 

 

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि प्रभारी कुलपति का यह रवैया न केवल कर्मचारियों के हितों के खिलाफ है, बल्कि इससे आने वाले नए कुलपति के लिए भी प्रशासनिक मुश्किलें खड़ी हो सकती हैं. उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक बकाया भुगतान सुनिश्चित नहीं किया जाता, उनका आंदोलन और विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही