Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Splitsvilla X6: एल्विश यादव की धमाकेदार एंट्री, प्रोमो में दिखा हाई-वोल्टेज ड्रामा

डेटिंग रियलिटी शो  एमटीवी स्प्लिट्सविला X6 इन दिनों अपने मजेदार और एंटरटेनिंग एपिसोड्स से दर्शकों का दिल जीत रहा है.
Advertisement
Advertisement

Lagatar desk : डेटिंग रियलिटी शो  एमटीवी स्प्लिट्सविला X6 इन दिनों अपने मजेदार और एंटरटेनिंग एपिसोड्स से दर्शकों का दिल जीत रहा है. फैंस इस शो को खूब एन्जॉय कर रहे हैं और अपने पसंदीदा कंटेस्टेंट्स को जमकर सपोर्ट भी कर रहे हैं.

इसी बीच शो के आने वाले एपिसोड को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है, क्योंकि इसमें यूट्यूबर और सोशल मीडिया स्टार एल्विश यादव की एंट्री होने वाली है.

 

नए प्रोमो में दिखा जबरदस्त एक्साइटमेंट


शो के लेटेस्ट प्रोमो में एल्विश यादव की एंट्री से कंटेस्टेंट्स के बीच उत्साह और ड्रामा साफ नजर आ रहा है. प्रोमो में एल्विश, कंटेस्टेंट गुल्लू की कनेक्शन कायरा अनु से उनके बारे में सवाल करते हैं.इस पर कायरा जवाब देती हैं, मुझे पसंद है कि वह ईमानदार और रॉ है. यह सुनते ही एल्विश और शो के होस्ट करण कुंद्रा जोर से हंसने लगते हैं.

 

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ प्रोमो


शो का यह प्रोमो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. फैंस इस पर लगातार रिएक्शन दे रहे हैं और आने वाले एपिसोड को लेकर अपनी एक्साइटमेंट जाहिर कर रहे हैं. हाल के एपिसोड्स में भी इंटेंस टास्क और ड्रामेटिक सिचुएशंस देखने को मिली हैं, जो दर्शकों को काफी पसंद आ रही हैं

 

दो विला में बंटा था शो

जब यह सीजन शुरू हुआ था, तब कंटेस्टेंट्स को दो हिस्सों में बांटा गया था-प्यार विला और पैसा विला.प्यार विला में आकांक्षा चौधरी, अंजलि श्मुक, अनीशा शिंदे, दीक्षा पवार, सदफ शंकर, सौंदर्या शेट्टी, सिमरन खान, चक्रदीप सिंह, योगेश रावत, सोराब बेदी, अनुज शर्मा, टेने डिविलियर्स, आयुष शर्मा, हर्षित गुरुरानी और हिमांशु अरोड़ा शामिल थे.

 

वहीं पैसा विला में केओना वाल्के, खुशी रावल, जलाक गोहिल, प्रीत सिंह, अनुष्का घोष, अस्मिता अधिकारी, कायरा अनु, निहारिका तिवारी, कुशल तंवर (गुल्लू), आरव चुघ, विशु बजाज, आयुष जामवाल, गौरेश गुजराल, रॉन करियप्पा, दीप्तांशु सैनी और मोहित मगोत्रा जैसे कंटेस्टेंट्स नजर आए.

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही