Search

 
 
 

आइसा ने आरयू में विद्यार्थियों की समस्याओं को लेकर चलाया ‘छात्र जनमत संग्रह’ अभियान

रांची विश्वविद्यालय में छात्रों की शैक्षणिक एवं बुनियादी समस्याओं को लेकर ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) द्वारा दूसरे दिन भी ‘विश्वविद्यालय छात्र जनमत संग्रह’ अभियान चलाया गया.
 

Ranchi : रांची विश्वविद्यालय में छात्रों की शैक्षणिक एवं बुनियादी समस्याओं को लेकर ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) द्वारा दूसरे दिन भी ‘विश्वविद्यालय छात्र जनमत संग्रह’ अभियान चलाया गया. 

 

इस अभियान के माध्यम से छात्रों के शैक्षणिक सत्र में हो रही अनियमितता, हॉस्टल एवं कैंटीन की खराब स्थिति, छात्रसंघ चुनाव की बहाली, जीएसकैस/आईसी कमिटी के प्रभावी संचालन तथा दूर-दराज से आने वाले विद्यार्थियों के लिए बस सुविधा जैसी प्रमुख मांगों को जोर-शोर से उठाया गया.

 

आइसा का कहना है कि इस जनमत संग्रह का उद्देश्य विश्वविद्यालय के छात्रों की वास्तविक समस्याओं को सामने लाना और उनके समाधान की दिशा में ठोस पहल करना है. अभियान के दौरान संगठन की ओर से सदस्यता अभियान भी चलाया गया, जिसमें बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया और संगठन से जुड़ने में रुचि दिखाई.

 

इस मौके पर आइसा राज्य अध्यक्ष विभा पुष्पा दीप, राज्य सचिव त्रिलोकीनाथ, आइसा रांची अध्यक्ष विजय कुमार, रोहित मुंडा, एहतेशाम प्रवीण, पंकज महली सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे. सभी ने छात्रों से इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने और अपनी समस्याओं को खुलकर रखने की अपील की.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही