Search

 
 
 

लातेहारः एंबुलेंस चालक की मनमानी, पैसे नहीं देने पर आग से झुलसी महिला को रोका

परिजन महिला को 108 एम्बुलेंस से रांची के एक अस्पाताल में पहुंचे. 108 एंबुलेंस के चालक गुंजन कुमार ने उनसे 1500 रुपये की मांग की. पैसा देने से इंकार करने पर चालक ने मरीज को एंबुलेंस से उतारने से मना कर दिया.
 
बालूमाथ सीएचसी (फाइल फोटो).

Latehar : लातेहार जिले में 108 एंबुलेंस चालकों की मनमानी के कारण सरकार की इस महत्वारकांक्षी सेवा पर सवालिया निशान लग रहे हैं. एंबुलेंस चालक मरीजों से नाजायज पैसे की मांग करते हैं. ऐसा ही एक मामला शनिवार को प्रकाश में आया है. बालूमाथ के भामाशाह नगर निवासी राहुल साव की पत्नी सुनैना कुमारी (20 वर्ष) खाना बनाने के लिए कोयला का चूल्हा घर के अंदर ले जा रही थी. इसी दौरान साड़ी में आग पकड़ने से महिला गंभीर रूप से झुलस गई.


परिजन झुलसी महिला को तुरंत बालूमाथ सीएचसी ले गए. यहां डॉ संजय सिद्धार्थ ने प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर देख मरीज को बेहतर इलाज के लिए रिम्स, रांची रेफर कर दिया. इसके बाद परिजन महिला को 108 एम्बुलेंस से रांची के एक अस्पाताल में पहुंचे. 108 एंबुलेंस के चालक गुंजन कुमार ने उनसे 1500 रुपये की मांग की. पैसा देने से इंकार करने पर चालक ने मरीज को एंबुलेंस से उतारने से मना कर दिया.

 


परिजनों ने बालूमाथ सीएचसी के प्रभारी डॉ अशोक कुमार को इसकी जानकारी दी. मामला बढ़ते देख एंबुलेंस चालक ने 500 रुपये लेकर मरीज को अस्पताल में उतार कर वहां से फरार हो गया.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही