Search

 
 
 

रांची विश्वविद्यालय के IMS में चार दिवसीय इंडक्शन कार्यक्रम का समापन

रांची विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (IMS) में आयोजित चार दिवसीय इंडक्शन कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन हुआ. कार्यक्रम के दौरान संस्थान के निदेशक डॉ. अमर कुमार चौधरी ने St. Xavier’s College, रांची के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. अचल सिन्हा को शॉल एवं पौधा भेंट कर सम्मानित किया.
 

Ranchi : रांची विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (IMS) में आयोजित चार दिवसीय इंडक्शन कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन हुआ. कार्यक्रम के दौरान संस्थान के निदेशक डॉ. अमर कुमार चौधरी ने St. Xavier’s College, रांची के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. अचल सिन्हा को शॉल एवं पौधा भेंट कर सम्मानित किया.

 

इस अवसर पर डॉ. अचल सिन्हा ने “कैंपस से कॉर्पोरेट तक सेतु निर्माण” विषय पर विद्यार्थियों को संबोधित किया. उन्होंने छात्रों को उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप स्वयं को तैयार करने, आवश्यक कौशल विकसित करने और रोजगार के अवसरों को हासिल करने के उपायों पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया.

 

कार्यक्रम का संचालन डॉ. नलिन रंजन त्रिपाठी एवं डॉ. अमित शेखर तिर्की ने किया. इस मौके पर डॉ. मनीषा कुमारी, डॉ. सोनी कुमारी, डॉ. शिल्पी आभा खलखो और डॉ. पूजा कुमार सहित सभी शिक्षकगण उपस्थित रहे.

 

समापन सत्र में निदेशक डॉ. अमर कुमार चौधरी ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी शिक्षण एवं गैर-शिक्षण कर्मचारियों तथा विद्यार्थियों को बधाई दी. उन्होंने बताया कि 13 अप्रैल 2026 से विद्यार्थियों की नियमित कक्षाएं शुरू होंगी.

 

साथ ही उन्होंने कहा कि संस्थान लगातार प्रगति की राह पर है और इसे नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सभी का सहयोग और समर्पण आवश्यक है. इसी के साथ इंडक्शन कार्यक्रम का औपचारिक रूप से समापन किया गया.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही