Search

 
 
 

आइसा ने मनाया रोहित वेमुला शहादत दिवस, ‘रोहित वेमुला एक्ट’ लागू करने की वकालत

आज ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) ने रांची के अल्बर्ट एक्का चौक पर रोहित वेमुला का शहादत दिवस मनाया.
 

Ranchi : आज ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) ने रांची के अल्बर्ट एक्का चौक पर रोहित वेमुला का शहादत दिवस मनाया. इस अवसर पर उपस्थित सदस्यों ने कहा कि रोहित वेमुला की संस्थानिक हत्या को अब 10 साल हो गए हैं, लेकिन विश्वविद्यालय परिसरों में जातिगत भेदभाव और हिंसा पर रोक अब तक प्रभावी ढंग से नहीं लग सकी है.

 

आइसा रांची जिला अध्यक्ष विजय कुमार ने कहा कि सभी विश्वविद्यालयों में जातिगत भेदभाव और हिंसा को रोकना जरूरी है. इसके लिए जागरुकता अभियान चलाना और छात्रों को शिक्षित करना अनिवार्य है. उन्होंने जोर देकर कहा कि सभी शैक्षणिक संस्थानों में ‘रोहित वेमुला एक्ट’ लागू करना अत्यंत आवश्यक है.

 

आरवाईए राज्य सचिव विनाश रंजन ने कहा कि जब छात्र विश्वविद्यालय प्रशासन की मनमानी के खिलाफ अपने अधिकारों की बात करते हैं, तो उन्हें दबाने के लिए अपमान और अन्य तरीकों का इस्तेमाल किया जाता है.

 

इसके कारण छात्र शोषण का शिकार महसूस करते हैं और कई बार इस तरह के व्यवहार के चलते अपनी जान भी गंवा देते हैं, जो सीधे तौर पर संस्थानिक हत्या के बराबर है.

 

इस अवसर पर आरवाईए झारखंड राज्य सचिव अविनाश रंजन, आइसा रांची जिला अध्यक्ष विजय कुमार, आइसा सीयूजे प्रभारी सत्य प्रकाश, और राहुल कुमार मौजूद थे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही