Search

 
 
 

डोरंडा कॉलेज में AISA का ‘विश्वविद्यालय छात्र जनमत संग्रह’, छात्रसंघ चुनाव सहित कई मांगें उठीं

आइसा की रांची विश्वविद्यालय इकाई ने आज डोरंडा कॉलेज में “विश्वविद्यालय छात्र जनमत संग्रह” का आयोजन किया. यह कार्यक्रम देशव्यापी समता अधिकार अभियान के तहत आयोजित किया गया. इसका उद्देश्य विश्वविद्यालय और कॉलेजों में व्याप्त शैक्षणिक व बुनियादी समस्याओं को उजागर करना था.
 

Ranchi : आइसा की रांची विश्वविद्यालय इकाई ने आज डोरंडा कॉलेज में “विश्वविद्यालय छात्र जनमत संग्रह” का आयोजन किया. यह कार्यक्रम देशव्यापी समता अधिकार अभियान के तहत आयोजित किया गया. इसका उद्देश्य विश्वविद्यालय और कॉलेजों में व्याप्त शैक्षणिक व बुनियादी समस्याओं को उजागर करना था.

 

जनमत संग्रह के दौरान छात्रों ने शैक्षणिक सत्र की अनियमितता, पेयजल और स्वच्छ शौचालय की कमी, जीएसकैश/आईसीसी समिति की निष्क्रियता, कैंटीन और हॉस्टल की बदहाल व्यवस्था, छात्रसंघ चुनाव की बहाली तथा दूर-दराज से आने वाले विद्यार्थियों के लिए बस सुविधा जैसी अहम मांगों को प्रमुखता से उठाया. इसके साथ ही संगठन द्वारा सदस्यता अभियान भी चलाया गया.

 

आइसा की राज्य अध्यक्ष विभा पुष्पा दीप ने कहा कि छात्रों की राय और सुझावों के आधार पर एक ठोस मांग-पत्र तैयार कर विश्वविद्यालय प्रशासन और सरकार को सौंपा जाएगा. उन्होंने प्रशासन से जल्द समस्याओं के समाधान के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की, ताकि छात्रों को बेहतर शैक्षणिक माहौल और बुनियादी सुविधाएं मिल सकें.

 

इस मौके पर रांची जिला सचिव संजना मेहता, रांची अध्यक्ष विजय कुमार, राज्य परिषद सदस्य निखिल राज, प्रिया, विष्णु और सांकित समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे. जनमत संग्रह में कॉलेज के छात्रों ने बढ़-चढ़कर भाग लेकर अपनी समस्याएं और सुझाव दर्ज कराए.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही