Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

देवघरः मेयर ने लिया वार्ड 24 का जायजा, नालियों की सफाई व जल जमाव की समस्या दूर करने का निर्देश

मेयर ने निरीक्षण में पाया कि क्षेत्र की कई नालियां जाम पड़ी हैं, जिससे पानी का बहाव बाधित हो रहा है. कुछ स्थानों पर पानी विपरीत दिशा में बहता नजर आया, जबकि छोटे नालों का बड़े नालों से सही जुड़ाव नहीं होने के कारण स्थिति और बिगड़ रही है.
Advertisement
Advertisement
इलाके का जायजा लेने पहुंचे मेयर रवि राउत व अन्य.

Deoghar : देवघर के वार्ड संख्या 24 की ज्यादातर नालियां जाम हैं. नालियों का पानी सड़कों पर बह रहा है. जल निकासी ठीक से नहीं होने के कारण छत्तीसी तालाब के आसपास जलजमाव से लोगों की परेशानी बढ़ जाती है. स्थानीय लोगों की शिकायत पर मेयर रवि राउत इलाके का जायजा लेने पहुंचे. वहां की स्थिति देख उन्होंने इंजीनियरिंग शाखा के प्रभारी पारस को तत्काल सुधार कार्य शुरू करने का निर्देश दिया.


मेयर ने निरीक्षण में पाया कि क्षेत्र की कई नालियां जाम पड़ी हैं, जिससे पानी का बहाव बाधित हो रहा है. कुछ स्थानों पर पानी विपरीत दिशा में बहता नजर आया, जबकि छोटे नालों का बड़े नालों से सही जुड़ाव नहीं होने के कारण स्थिति और बिगड़ रही है. इन कमियों के कारण हल्की बारिश में भी सड़कों और गलियों में पानी भर जा रहा है.

 


इस स्थिति पर मेयर ने नाराजगी जताई. अधिकारियों ने आश्वस्त किया कि नालियों की सफाई और संरचनात्मक सुधार का काम जल्द शुरू किया जाएगा, ताकि जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त किया जा सके.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही