Search

 
 
 

JPSC-JSSC PROTEST: AISA अध्यक्ष नेहा बोरा ने भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र महतो से की मुलाकात

दिल्ली से आयी आइसा की अध्यक्ष नेहा बोरा ने अनिश्चितकाल आंदोलन के 15वें दिन, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र नाथ महतो से मुलाकात की.  नेहा बोरा से देवेंद्र नाथ महतो से बातचीत में कहा कि आइसा, झारखंड के युवा और पूरा देश आपके साथ खड़ा है, जब तक सरकार अभ्यर्थियों की मांग को पूरी नहीं करता है, तब तक वह आवाज उठाती रहेगी
 

Ranchi: दिल्ली से आयी आइसा की अध्यक्ष नेहा बोरा ने अनिश्चितकाल आंदोलन के 15वें दिन, भूख हड़ताल पर बैठे देवेंद्र नाथ महतो से मुलाकात की.  नेहा बोरा से देवेंद्र नाथ महतो से बातचीत में कहा कि आइसा, झारखंड के युवा और पूरा देश आपके साथ खड़ा है, जब तक सरकार अभ्यर्थियों की मांग को पूरी नहीं करता है, तब तक वह आवाज उठाती रहेगी.  नेहा बोरा ने jlkm की नेत्री देवी महतो से ही बातचीत की और कहा कि भाकपा माले के दो विधायकों से वह मुलाकात कर अभ्यर्थियों की बात को रखेंगे. 

 

निरसा विधानसभा के विधायक अरूप चटर्जी और सिंदरी विधानसभा सीट से चंद्रदेव महतो है. हालांकि अरूप चटर्जी ने अभ्यर्थियों से आकर बात की थी और कल विधानसभा में भी शामिल हुए थे, जिन्होंने अपनी बात स्पष्ट रूप से रखा था कि अभ्यर्थियों के साथ खड़े हैं और जब तक उनकी मांग पूरी नहीं होती वह लड़ाई लड़ते रहेंगे.

इसे भी पढ़ें - 

 

नेहा बोरा ने आंदोलन के समर्थन में आइसा  का नेतृत्व करते हुए 7 तारीख को विधानसभा का घेराव भी किया था, जिसमें एक असामाजिक तत्व ने उनपर स्याही फेंक कर अपना विरोध जताया था.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही