Search

 
 
 

JAC की फीस वृद्धि के खिलाफ AISA का विरोध, फैसला वापस लेने की मांग

Ranchi News: AISA के राज्य सचिव त्रिलोकी नाथ ने कहा कि सरकार की जिम्मेदारी छात्रों को सस्ती और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना है, लेकिन इसके विपरीत लगातार परीक्षा फीस बढ़ाई जा रही है. मीडिया रिपोर्ट का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि पिछले तीन वर्षों में परीक्षा फीस में करीब 40 प्रतिशत की वृद्धि हुई है.
 
झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC)

Ranchi News: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) की ओर से मैट्रिक और इंटरमीडिएट की परीक्षा फीस में की गई बढ़ोतरी का ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) ने कड़ा विरोध किया है. संगठन ने झारखंड सरकार और JAC से फीस वृद्धि का फैसला तत्काल वापस लेने की मांग की है. AISA ने चेतावनी दी है कि यदि फीस वृद्धि वापस नहीं ली गई, तो राज्यभर में छात्रों को एकजुट कर आंदोलन किया जाएगा.

इसे भी पढ़ें:

AISA के राज्य सचिव त्रिलोकी नाथ ने कहा कि सरकार की जिम्मेदारी छात्रों को सस्ती और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना है, लेकिन इसके विपरीत लगातार परीक्षा फीस बढ़ाई जा रही है. मीडिया रिपोर्ट का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि पिछले तीन वर्षों में परीक्षा फीस में करीब 40 प्रतिशत की वृद्धि हुई है. इसका सबसे अधिक असर गरीब, मजदूर और वंचित परिवारों के विद्यार्थियों पर पड़ेगा. आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए बढ़ी हुई फीस जमा करना मुश्किल होगा.

 

उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति के कारण पहले से ही शिक्षा महंगी होती जा रही है. ऐसे में राज्य सरकार की ओर से भी परीक्षा फीस बढ़ाना छात्रों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डालने जैसा है. उन्होंने सरकारी स्कूलों की बदहाल व्यवस्था पर भी सवाल उठाए. कहा कि राज्य के कई सरकारी स्कूलों में आज भी पर्याप्त शिक्षक, पुस्तकालय, खेल मैदान, बिजली और शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाओं का अभाव है. सरकार को पहले इन कमियों को दूर करना चाहिए, न कि फीस बढ़ाकर छात्रों की परेशानी बढ़ानी चाहिए.

 

AISA ने सरकार से मैट्रिक और इंटरमीडिएट की परीक्षा फीस में की गई वृद्धि तत्काल वापस लेने की मांग की है. संगठन ने कहा कि शिक्षा को सुलभ बनाने के बजाय महंगा करना छात्र विरोधी कदम है. यदि सरकार ने अपना फैसला वापस नहीं लिया, तो AISA राज्यभर में छात्रों को गोलबंद कर व्यापक प्रतिरोध आंदोलन शुरू करेगा.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही