Search

 
 
 

DIT धनबाद में आइसा का सदस्यता अभियान तेज, सैकड़ों छात्रों ने ली सदस्यता

आइसा (ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन) की धनबाद इकाई की ओर से शनिवार को धनबाद इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (डीआईटी) परिसर में सदस्यता अभियान चलाया गया. इस अभियान में छात्रों का उत्साह देखने को मिला और सैकड़ों विद्यार्थियों ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की.
 

Dhanbad: आइसा (ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन) की धनबाद इकाई की ओर से शनिवार को धनबाद इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (डीआईटी) परिसर में सदस्यता अभियान चलाया गया. इस अभियान में छात्रों का उत्साह देखने को मिला और सैकड़ों विद्यार्थियों ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की. 


अभियान के दौरान आइसा के राज्य सह-सचिव रितेश मिश्रा ने छात्रों को संबोधित करते हुए संगठन की विचारधारा, उद्देश्यों और छात्र हितों के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि आइसा हमेशा छात्रों के अधिकार, शिक्षा में समानता और कैंपस में बेहतर सुविधाओं के लिए संघर्ष करता रहा है और आगे भी करता रहेगा. कार्यक्रम में BBMKU प्रभारी दीपक महतो, छात्र नेता अमित महतो और श्रीलाल टुडू सहित कई सक्रिय छात्र-छात्राएं मौजूद रहे. सभी ने मिलकर अधिक से अधिक छात्रों को संगठन से जुड़ने के लिए प्रेरित किया.

 

छात्र नेताओं ने कहा कि वर्तमान समय में शिक्षा से जुड़े विभिन्न मुद्दों जैसे फीस वृद्धि, छात्रवृत्ति, बुनियादी सुविधाओं की कमी और रोजगार के अवसर को लेकर छात्रों को संगठित होना जरूरी है. ऐसे में आइसा का सदस्यता अभियान छात्रों को एक मजबूत मंच प्रदान करता है, जहां वे अपनी आवाज बुलंद कर सकते हैं. 

 


अभियान के दौरान संगठन ने आगे भी कॉलेज और विश्वविद्यालयों में इस तरह के कार्यक्रम चलाने की बात कही, ताकि अधिक से अधिक छात्रों को जोड़ा जा सके और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए सामूहिक प्रयास किया जा सके.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही