Search

 
 
 

छात्रवृत्ति की मांग को लेकर AISF का प्रदर्शन, उपायुक्त कार्यालय घेराव करने पहुंचे, पुलिस से नोकझोंक

Ranchi News: छात्रों का मुख्य मुद्दा छात्रवृत्ति से जुड़ा रहा. प्रदर्शनकारियों ने छात्रवृत्ति की मांग को लेकर प्रशासन के समक्ष अपनी आवाज बुलंद की. उपायुक्त कार्यालय के घेराव के दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने का प्रयास किया, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस और नोकझोंक हुई.
 
AISF का प्रदर्शन

Ranchi News: छात्रवृत्ति की मांग को लेकर बुधवार को AISF (ऑल इंडिया स्टूडेंट्स फेडरेशन) के छात्र-छात्राओं ने रांची में जोरदार प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारी फिरायालाल चौक से मार्च करते हुए उपायुक्त कार्यालय का घेराव करने पहुंचे. इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली. प्रदर्शन का नेतृत्व अफजल दुर्रानी ने किया. उनके नेतृत्व में बड़ी संख्या में छात्र अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतरे. 

 

Uploaded Image

AISF का प्रदर्शन

इसे भी पढ़ें - 


प्रदर्शन में एहतेशाम समेत कई अन्य छात्र भी शामिल रहे. छात्रों का मुख्य मुद्दा छात्रवृत्ति से जुड़ा रहा. प्रदर्शनकारियों ने छात्रवृत्ति की मांग को लेकर प्रशासन के समक्ष अपनी आवाज बुलंद की. उपायुक्त कार्यालय के घेराव के दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने का प्रयास किया, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस और नोकझोंक हुई. छात्रों का कहना है कि छात्रवृत्ति विद्यार्थियों की पढ़ाई के लिए बेहद महत्वपूर्ण है और इस मुद्दे पर जल्द ठोस कदम उठाए जाने चाहिए. फिलहाल छात्रवृत्ति के मुद्दे को लेकर AISF के इस प्रदर्शन ने राजधानी रांची में छात्र राजनीति को एक बार फिर चर्चा में ला दिया है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही