Ranchi News: मरीजों को अस्पताल तक ले जाने वाले राज्य के 108 एम्बुलेंस वाहनों के पहिए आज थम जाएंगे. राज्यभर के एम्बुलेंस संचालकों ने आज हड़ताल पर चले जायेंगे. एम्बुलेंस संचालक अध्यक्ष नीरज तिवारी ने बताया कि आज रात 8 बजे सभी एम्बुलेंस के पहिये थम जाएंगे. क्योंकि मनमानी वेतन कटौती की जांच एवं बकाया राशि की वापसी, संदिग्ध वेतन भुगतान दस्तावेजों की उच्चस्तरीय जांच, खराब एम्बुलेंस के नाम पर सरकारी राशि के भुगतान तथा कर्मचारियों पर फर्जी केस आईडी बनाने और अपनी निजी राशि से एम्बुलेंस की मरम्मत कराने के दबाव जैसे मामले शामिल है. बावजूद इसके कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान नहीं किया गया है.
नीरज तिवारी ने बताया कि वर्तमान फाउंडेशन को राज्यभर के लिए 500 एम्बुलेंस चलने की स्थिति में सौंपा गया है. इसमें से वर्तमान स्थिति में 30 प्रतिशत चलने लायक भी नहीं है. राज्यभर के 108 एम्बुलेंस कर्मचारी राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम), झारखंड कार्यालय के समक्ष एकत्रित होकर धरना-प्रदर्शन करेंगे.
इसे भी पढ़ें -
नीरज तिवारी ने बताया कि प्रत्येक प्रखंडों में आवश्यकता के अनुसार 1 या दो एम्बुलेंस है. इसमें अधिकांश एम्बुलेंस की स्थिति खराब है. बताया कि राज्य में एम्बुलेंस चलाने के लिए महाराष्ट्र से नये एजेंसी लाने की भी तैयारी हो रही है. आज की बैठक में इस विषय पर भी चर्चा की जाएगी. आंदोलन को सफल बनाने एवं रणनीति तय करने के लिए संघ द्वारा प्रदेश स्तर पर तैयारी की जा रही है.
भारतीय मजदूर संघ, धुर्वा, रांची कार्यालय में राज्य के सभी जिलों के जिला अध्यक्षों एवं सचिवों की बैठक धुर्वा में बुलाई गई है. बैठक में आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जा रही है. कर्मचारियों की भागीदारी और आगामी रणनीति पर चर्चा की होगी. संघ ने राज्यभर के सभी 108 एम्बुलेंस कर्मचारियों से एकजुट होकर आंदोलन में शामिल होने की अपील की है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

