Search

 
 
 

गिरिडीह में 89 साल से बंद वैज्ञानिक जेसी बोस की बंद तिजोरी मामले में हाईकोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान

Ranchi News: इस संबंध में रांची के एक समाचार पत्र में छपी खबर में बताया गया है कि आचार्य जगदीश चंद्र बोस ने गिरिडीह बरगंडा स्थित शांति भवन में 23 नवंबर 1937 में अंतिम सांस ली थी. वहां शोधकर्ताओं के लिए काफी कुछ सामग्री मिल सकती है. भवन के भीतर एक लोहे की तिजोरी 89 वर्षों से बंद पड़ी है, जिसमें आधुनिक विज्ञान के दुर्लभ सूत्र एवं कुछ शोध पत्र पाए जाने की संभावना है.
 
फाइल फोटो
  • पर्यटन सचिव एवं गिरिडीह डीसी से मांगा जवाब 

Ranchi News: गिरिडीह जिले में 89 साल से बंद वैज्ञानिक जगदीश चंद्र बोस की बंद तिजोरी मामले में झारखंड हाईकोर्ट ने आज स्वत: संज्ञान लिया है. हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति रंगन मुखोपाध्याय की कोर्ट ने इसे जनहित याचिका में बदलते हुए मामले में पर्यटन सचिव एवं गिरिडीह डीसी से जवाब मांगा है. दरअसल इस संबंध में रांची के एक समाचार पत्र में छपी खबर में बताया गया है कि आचार्य जगदीश चंद्र बोस ने गिरिडीह बरगंडा स्थित शांति भवन में 23 नवंबर 1937 में अंतिम सांस ली थी. वहां शोधकर्ताओं के लिए काफी कुछ सामग्री मिल सकती है. भवन के भीतर एक लोहे की तिजोरी 89 वर्षों से बंद पड़ी है, जिसमें आधुनिक विज्ञान के दुर्लभ सूत्र एवं कुछ शोध पत्र पाए जाने की संभावना है.

इसे भी पढ़ें - 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही