Lagatar Desk : अजय देवगन की स्टारर फिल्म दृश्यम 3 सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. जिसे दर्शको से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. फिल्म ने रिलीज के पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई करते हुए तहलका मचा दिया है.
ओपनिंग डे, यानी शुक्रवार को सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म ने घरेलू बाजार यानी भारतीय बॉक्स ऑफिस पर इसने 66.75 करोड़ के कलेक्शन के साथ ओपनिंग की. वहीं वर्लडवाइड में इसने 95.10 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया, जिसमें इंटरनेशनल मार्केट से 15 करोड़ रुपये का जबरदस्त कॉन्ट्रिब्यूशन रहा. यह अजय देवगन की अब तक की सबसे बड़ी ओवरसीज ओपनिंग है.
फिल्म की कहानी
फिल्म की शुरुआत वहीं से होती है जहां पिछला भाग खत्म हुआ था. देशमुख परिवार (तब्बू और रजत कपूर) अपने बेटे के कत्ल का इंसाफ पाने के लिए एक बार फिर नया सबूत लेकर आते हैं.

