Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

अजित पवार प्लेन क्रैश मामला: भतीजे रोहित का बड़ा आरोप, जानबूझकर गिराया गया विमान

हाल ही में महाराष्ट्र के पूर्व डिप्टी सीएम और NCP प्रमुख अजित पवार की प्लेन क्रैश में मौत हो गई. अब इस मामले में अजित पवार के भतीजे रोहित पवार ने गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि, विमान में अतिरिक्त ईंधन था और इसे जानबूझकर जमीन पर गिराया गया.
Advertisement
Advertisement

Lagatar Desk: हाल ही में महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम और NCP प्रमुख अजित पवार की प्लेन क्रैश में मौत हो गई. अब इस मामले में अजित पवार के भतीजे रोहित पवार ने गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि, विमान में अतिरिक्त ईंधन था और इसे जानबूझकर जमीन पर गिराया गया. साथ ही VSR कंपनी को बचाने का आरोप लगाते हुए नागर विमानन मंत्री राममोहन नायडू को जांच होने तक पद से हटाने की मांग की है. 

 

NCP (शरद गुट) नेता रोहित पवार ने आरोप लगाते हुए कहा कि अजित पवार के प्लेन में फ्यूल फुल था. साथ ही प्लेन में फ्यूल के अतिरिक्त कैन रखे गए थे. उनकी फ्लाइट जमीन पर गिराई गई. मामले में VSR कंपनी को बचाया जा रहा है. 


रोहित पवार ने कहा, फ्लाइट प्लान के बारे में उन्हें जो जानकारी है उसके अनुसार उन्होंने चेन्नई डीजीसीए को ऑफिशियल फ्लाइट प्लान नहीं भेजा था. पुणे एयरपोर्ट पर लैंड नहीं कर सकते. क्योंकि वहां सुबह डिफेंस की उड़ाने होती हैं. इसके साथ ही सोलापुर भी नहीं दे सकते, वहां तकनीकी मजबूरिया हैं.

 

विधायक रोहित पवार ने आरोप लगाया कि नागर विमानन मंत्री और उनकी पार्टी VSR कंपनी के मालिकों के करीबी हैं. राज्य के कुछ पूर्व मंत्रियों और आंध्र प्रदेश के शीर्ष टीडीपी मंत्रियों ने VSR के मालिक वीके सिंह के बेटे रोहित सिंह की शादी में शामिल हुए थे. कंपनी को संचालन की अनुमति है और बड़े नेता अभी भी कंपनी के विमानों का इस्तेमाल कर रहे हैं.

 

रोहित पवार ने कहा, नागर विमानन मंत्री नायडू को नैतिक आधार पर पद पर नहीं रहना चाहिए. अभी तक शुरुआती जांच रिपोर्ट भी नहीं आई है. उनकी चाची और डिप्टी सीएम सुनेत्रा पवार सहित NCP नेता ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से मुलाकात की और विमान हादसे में मौत मामले की CBI से जांच कराए जाने की मांग की है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही