Search

 
 
 

दिल्ली की AI समिट में चीनी रोबोट को लेकर हंगामा, गलगोटिया यूनिवर्सिटी को किया गया बाहर

दिल्ली में हो रहे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस समिट में एक चीनी रोबोटिक डॉग को पेश करने से विवाद खड़ा हो गया है. गलगोटिया यूनिवर्सिटी ने समिट में रोबोटिक डॉग को अपना इनोवेशन बताकर पेश किया. जिसके बाद से विवाद शुरू हो गया.
 

Lagatar Desk: दिल्ली में हो रहे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस समिट में एक चीनी रोबोटिक डॉग को पेश करने से विवाद खड़ा हो गया है. गलगोटिया यूनिवर्सिटी ने समिट में रोबोटिक डॉग को अपना इनोवेशन बताकर पेश किया. जिसके बाद से विवाद शुरू हो गया. विवाद इतना बढ़ा कि आज बुधवार को केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव को सफाई देनी पड़ी. मंत्री वैष्णव ने कहा कि एक्सपो में हुई किसी भी गड़बड़ी पर तुरंत कार्रवाई की गई है. 

 

जानकारी के मुताबिक, यूनिवर्सिटी को समिट से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है. सूत्रों के अनुसार, गलगोटिया यूनिवर्सिटी को AI इम्पैक्ट समिट के एक्सपो एरिया को खाली करने को कहा गया है. लेकिन इस विवाद ने राजनीतिक रंग ले लिया है. कांग्रेस पार्टी ने कहा कि मोदी सरकार ने देश को दुनिया के सामने मजाक का पात्र बना दिया है. वहीं, राहुल गांधी ने कहा AI समिट  बिना सोचे-समझे पीआर तमाशा  है. उन्होंने कहा कि, भारत के टैलेंट और डेटा का फायदा उठाने के बदले, AI समिट एक बेतरतीब पीआर तमाशा है. भारतीय डेटा बिक्री के लिए, चीनी प्रोडक्ट दिखाए जा रहे हैं.

 

विवाद की शुरुआत मंगलवार को हुई, जब गलगोटिया यूनिवर्सिटी के एक प्रतिनिधि ने रोबोटिक डॉग को यूनिवर्सिटी के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का इनोवेशन बता दिया. जिसका वीडियो सोशल पर वायरल हो गया. इसके बाद सोशल मीडिया पर यूनिवर्सिटी की जमकर खिचाई की. लोगों ने यूनिवर्सिटी के हरकत को  शर्मनाक बताते हुए कहा कि इस तरह की गतिविधि से देश की छवि को नुकसान पहुंचता है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही