Search

 
 
 

बांग्लादेश की नई सरकार में हिंदू, बौद्द बने मंत्री, कांग्रेस नेता तारिक अनवर ने उठाए सवाल

बांग्लादेश में हाल ही में हुए आम चुनावों में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) ने जीत दर्ज की है. बीते दिन नई सरकार का गठन हो गया है. 17 फरवरी को BNP नेता तारिक रहमान ने प्रधानमंत्री पद की शपथ ली. साथ ही कई मंत्रियों ने भी शपथ ली. मंत्रीमंडल में 2 अल्पसंख्यकों को भी जगह दी गई है.
 

Lagatar Desk: बांग्लादेश में हाल ही में हुए आम चुनावों में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) ने जीत दर्ज की है. बीते दिन नई सरकार का गठन हो गया है. 17 फरवरी को BNP नेता तारिक रहमान ने प्रधानमंत्री पद की शपथ ली. साथ ही कई मंत्रियों ने भी शपथ ली. मंत्रीमंडल में 2 अल्पसंख्यकों को भी जगह दी गई है. जिनमें एक हिंदू और बौद्ध मंत्री हैं.


बांग्लादेश सरकार की नई मंत्रीमंडल में अल्पसंख्यकों को जगह देने को लेकर कांग्रेस नेता तारिक अनवर बीजेपी पर हमलावर हो गए है. कांग्रेस सांसद तारिक अनवर ने सोशल मीडिया पोस्ट कर पूछा कि ‘जब बांग्लादेश अपनी कैबिनेट में दो अल्पसंख्यकों को जगह दे सकता है, तो भारत में मुस्लिम मंत्रियों की संख्या शून्य क्यों? क्या यही समावेशी शासन है, प्रधानमंत्री जी?’

 

बता दें, अभी हाल ही में बांग्लादेश में आम चुनाव हुए, जिसमें  तारिक रहमान की पार्टी के नेतृत्व वाले गठबंधन ने 212 सीटें हासिल की. जबकि मुख्य प्रतिद्वंद्वी जमात-ए-इस्लामी गठबंधन को 77 सीटें मिलीं. इस चुनाव में अल्पसंख्यक समुदायों के 4 प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की. जिनमें दो हिंदू है. ये सभी BNP के उम्मीदवार थे. BNP उम्मीदवार गोयेश्वर चंद्र रॉय और निताई रॉय चौधरी को जीत मिली है. जिसमें निताई चौधरी को मंत्री बनाया गया है.

 

बौद्ध धर्म से BNP उम्मीदवार सचिन प्रू और दीपेन दीवान ने भी जीत दर्ज की है. दीपेन ने दक्षिण-पूर्वी रंगमती पहाड़ी जिले की सीट से जीत मिली है. दीपेन को भी मंत्री बनाया गया है. निताई रॉय चौधरी को संस्कृति मंत्रालय का जिम्मा सौंपा गया है. वहीं दीपेन दीवान को चटगांव हिल ट्रैक्ट्स अफेयर्स का मंत्री बनाया गया है. जबकि भारत में मौजूदा केंद्र सरकार में एक भी कोई भी मुस्लिम मंत्री नहीं है. हालांकि, मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में मुख्तार अब्बास नकवी अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही