Search

 
 
 

भारत, US समेत कई देशों में सुबह-सुबह YouTube हुआ ठप, यूजर्स घंटों रहे परेशान

भारत समेत कई देशों में बुधवार की सुबह गूगल का सबसे बड़ा वीडियो प्लेटफॉर्म यूट्यूब (YouTube) ठप हो गया. इसकी वजह से दुनियाभर के लाखों यूजर्स घंटों परेशानी रहे.
 

Lagatar Desk :  भारत समेत कई देशों में बुधवार की सुबह गूगल का सबसे बड़ा वीडियो प्लेटफॉर्म यूट्यूब (YouTube) ठप हो गया. इसकी वजह से दुनियाभर के लाखों यूजर्स घंटों परेशानी रहे.

 

सर्विस ठप होने पर यूट्यूब के सभी प्लेटफॉर्म (होमपेज, यूट्यूब ऐप, यूट्यूब म्यूजिक और यूट्यूब किड्स) पर वीडियो दिखाई नहीं दे रहे थे.  ऐप का होमपेज पर भी Something Went Wrong का मैसेज दिखाई दे रहा था.

Uploaded Image

 

इसके बाद ट्विटर (एक्स) सहित अन्य सोशल मीडिया पर शिकायतों की बाढ़ आई है और हैशटैग YouTubeDown ट्रेंड करने लगा. हालांकि अब कंपनी ने दिक्कतों को दूर कर लिया है. प्लेटफॉर्म सामान्य रूप से काम कर रहा है और यूजर्स पहले की तरह वीडियो देख पा रहे हैं. 

 

 

 

समस्या सामने आने के बाद यूट्यूब की टीम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर बताया कि यदि किसी को यूट्यूब एक्सेस करने में दिक्कत हो रही है तो वे अकेले नहीं हैं. टीम इस तकनीकी खामी को ठीक करने में जुटी है और जल्द ही अपडेट साझा करेगी. 

 

इसके कुछ घंटे के बाद कंपनी ने अपने एक्स हैंडल पर एक और अपडेट डाला. पोस्ट में लिखा कि होमपेज अब फिर से दिखाई देने लगा है. लेकिन हम अभी भी पूरी तरह से समस्या को ठीक करने पर काम कर रहे हैं. जल्द ही और जानकारी मिलेगी.

 

एक अन्य पोस्ट में लिखा गया कि और हम वापस आ गए हैं. समस्या ठीक कर दी गई है. यूट्यूब ने यूजर्स को पेशेंस धैर्य रखने के लिए धन्यवाद दिया है. 

 

 

दुनियाभर के पोर्टल की सर्विस और आउटेज को ट्रैक करने वाली वेबसाइट डाउनडिटेक्टर (Downdetector) ने भी यूट्यूब डाउन होने की जानकारी दी है. 

 

डाउनडिटेक्टर के अनुसार, अमेरिका में करीब 2,83,490 लोगों ने इसकी रिपोर्ट की है. वहीं भारत में भी 18,000 से अधिक यूजर्स ने इस समस्या की जानकारी दी. 

 

भारत में करीब 74 फीसदी यूजर्स को ऐप इस्तेमाल करने में परेशानी हुई. 16 प्रतिशत लोगों को वीडियो स्ट्रीमिंग में दिक्कत आई. जबकि 10 फीसदी यूजर्स वेबसाइट एक्सेस नहीं कर पा रहे थे.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही