Search

 
 
 

लोगों को हमेशा मदद करने का काम करता है आजसू: पार्षद धनेश्वर महतो

कुंदरूकला पंचायत अंतर्गत करमाली टोला निवासी बुटन बेदिया की सुपुत्री आशा कुमारी की शादी समारोह के लिए गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी व समाजसेवी सुनीता चौधरी के निर्देश पर उनके परिजनों के बीच रविवार को खाद्य सामग्री उपलब्ध कराया गया.
 

Ramgarh: कुंदरूकला पंचायत अंतर्गत करमाली टोला निवासी बुटन बेदिया की सुपुत्री आशा कुमारी की शादी समारोह के लिए गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी व समाजसेवी सुनीता चौधरी के निर्देश पर उनके परिजनों के बीच रविवार को खाद्य सामग्री उपलब्ध कराया गया. 

 


इस दौरान मुख्य रूप से मौजूद रामगढ़ पार्षद धनेश्वर महतो व कुंदरुकलां मुखिया किशुन राम मुंडा द्वारा आटा, चावल, तेल, पत्तल, ग्लास देकर मदद किया. मौके पर पार्षद ने कहा कि आजसू लोगों के सुख-दुख में हमेशा साथ खड़ी रहती है. 


इसी को लेकर आज बुटन बेदिया की सुपुत्री के विवाह को लेकर खाद्य सामग्री उपलब्ध कराया गया है. ताकि वे बेहतर ढंग से विवाह कार्य सम्पन्न कर सके. वहीं मुखिया ने कहा कि जरूरत पड़ी तो उन्हें और मदद दी जाएगी. मौके पर वार्ड सदस्य प्रदीप नायक, सुनील केशरी,  जिपा महतो, बजट नायक,  कल्पू कुमार, महादेव करमाली,  समसेर अंसारी, जगदेव महतो सहित कई मौजूद थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही