Search

 
 
 

स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर चैंबर की पहल, ESIC मुद्दों पर क्षेत्रीय निदेशक से की मुलाकात

फेडरेशन ऑफ झारखण्ड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज का प्रतिनिधिमंडल अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा के नेतृत्व में कर्मचारी राज्य बीमा योजना के नव नियुक्त क्षेत्रीय निदेशक शिवेंद्र कुमार से मिला. इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं और स्वास्थ्य सुविधाओं से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों से अवगत कराया.
 

Ranchi: फेडरेशन ऑफ झारखण्ड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज का प्रतिनिधिमंडल अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा के नेतृत्व में कर्मचारी राज्य बीमा योजना के नव नियुक्त क्षेत्रीय निदेशक शिवेंद्र कुमार से मिला. इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें सफल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं और स्वास्थ्य सुविधाओं से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों से अवगत कराया. 


बैठक में कर्मचारी राज्य बीमा योजना के तहत नए डिस्पेंसरी खोलने, प्रमुख शहरों में एंबुलेंस सेवा शुरू करने, ESIC समिति के माध्यम से डॉक्टरों की नियुक्ति और नए शाखा कार्यालय खोलने जैसे विषय उठाए गए. प्रतिनिधिमंडल ने इन सुविधाओं को जल्द लागू करने की मांग की.

 

बोकारो में ESIC अस्पताल निर्माण का मामला भी बैठक में प्रमुखता से उठा. बताया गया कि भूमि मूल्य निर्धारण को लेकर यह मामला लंबे समय से राज्य और केंद्र सरकार के बीच लंबित है. इस पर सहमति बनी कि झारखण्ड चैंबर जल्द ही केंद्र सरकार को पत्र लिखकर समाधान की दिशा में पहल करेगा.

 

अध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा ने कहा कि ESIC अस्पताल बीमित लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधा दे रहा है और यह चैंबर के लगातार प्रयासों का परिणाम है. उप समिति चेयरमैन प्रमोद सारस्वत ने लोगों से अपील की कि अस्पताल में किसी तरह की समस्या होने पर चैंबर को जानकारी दें, ताकि समाधान कराया जा सके. उन्होंने यह भी बताया कि हर महीने आयोजित सुविधा समागम बैठक में भी समस्याओं का निपटारा किया जाता है.

 

प्रतिनिधिमंडल में महासचिव रोहित अग्रवाल, उप समिति चेयरमैन प्रमोद सारस्वत और ESIC के सहायक निदेशक अभिषेक कुमार भी मौजूद रहे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही