Search

 
 
 

आजसू छात्र संघ चलाएगा व्यापक सदस्यता अभियान, रांची विवि मार्च का निर्णय

Ranchi News : बैठक में रांची महानगर के अंतर्गत आने वाले सभी कॉलेजों में व्यापक सदस्यता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया. इसके साथ ही कॉलेजों में आजसू छात्र संघ की कमेटियों का पुनर्गठन कर संगठन को और अधिक सक्रिय एवं सशक्त बनाने पर सहमति बनी. पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को सदस्यता अभियान और कमेटियों के पुनर्गठन की तैयारियां शुरू करने को कहा गया.
 
आजसू की बैठक

Ranchi News : अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू) की रांची महानगर के अंतर्गत आने वाले विभिन्न कॉलेजों के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की बैठक सोमवार को आजसू के प्रधान कार्यालय, हरमू में हुई. बैठक में आगामी शैक्षणिक सत्र को लेकर संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूत करने और छात्रहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई.

 

इसे भी पढ़ें...

 

बैठक में रांची महानगर के अंतर्गत आने वाले सभी कॉलेजों में व्यापक सदस्यता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया. इसके साथ ही कॉलेजों में आजसू छात्र संघ की कमेटियों का पुनर्गठन कर संगठन को और अधिक सक्रिय एवं सशक्त बनाने पर सहमति बनी. पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को सदस्यता अभियान और कमेटियों के पुनर्गठन की तैयारियां शुरू करने को कहा गया.

 

बैठक में रांची विश्वविद्यालय मार्च आयोजित करने का भी निर्णय लिया गया. इसके माध्यम से विश्वविद्यालय से जुड़े छात्रहित के विभिन्न मुद्दों को संबंधित अधिकारियों के समक्ष उठाया जाएगा और छात्रों की समस्याओं के समाधान की मांग की जाएगी. संगठन ने कहा कि छात्र-छात्राओं की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ उठाते हुए विश्वविद्यालय और कॉलेज स्तर पर संगठनात्मक गतिविधियों को लगातार गति दी जाएगी.

 

बैठक के दौरान मोहन रविदास को रामलखन सिंह यादव महाविद्यालय इकाई का अध्यक्ष और रोशनी मुंडा को रांची महानगर छात्र संघ का उपाध्यक्ष बनाया गया.

 

बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष बबलू महतो, प्रदेश वरीय उपाध्यक्ष ऋतुराज शाहदेव, प्रदेश सचिव राजेश सिंह, रोशन नायक, सक्षम झा, महानगर अध्यक्ष अमन साहू, अभित कुमार, यश सोनी, खुशबू कुमारी, निशांत लिंडा, ऋषभ कुमार, राहुल यादव, अंकित, पंकज, धीरज और ऋषि समेत विभिन्न कॉलेजों के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं छात्र प्रतिनिधि मौजूद रहे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही