Search

 
 
 

JPSC- JSSC व छात्रवृत्ति के मुद्दों पर आजसू छात्र संघ का हस्ताक्षर अभियान

आजसू छात्र संघ ने बुधवार को योगदा सत्संग महाविद्यालय परिसर में जेपीएससी, जेएसएससी और छात्रवृत्ति से जुड़े विभिन्न छात्रहित के मुद्दों को लेकर हस्ताक्षर अभियान चलाया.
 

Ranchi : आजसू छात्र संघ ने बुधवार को योगदा सत्संग महाविद्यालय परिसर में जेपीएससी, जेएसएससी और छात्रवृत्ति से जुड़े विभिन्न छात्रहित के मुद्दों को लेकर हस्ताक्षर अभियान चलाया. अभियान में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर सरकार से लंबित छात्रवृत्ति का जल्द भुगतान, जेपीएससी व जेएसएससी की नियुक्ति प्रक्रियाओं को पारदर्शी और समयबद्ध बनाने तथा छात्रों के हितों की रक्षा सुनिश्चित करने की मांग की.

 

 

अभियान के दौरान आजसू छात्र संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि छात्र लंबे समय से विभिन्न समस्याओं का सामना कर रहे हैं. यदि सरकार ने जल्द समाधान नहीं किया तो संगठन चरणबद्ध आंदोलन को और तेज करेगा.

 

हस्ताक्षर अभियान में आजसू छात्र संघ के महानगर अध्यक्ष अमन साहू, प्रदेश सचिव राजेश सिंह, सक्षम झा, अभिषेक, पंकज, अब्दुल और सिकंदर सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं व संगठन के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें 

 

 

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही