Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आजसू शुरू करेगी 'नौकरी दो सरकार' अभियान

आजसू पार्टी ने सरकार से जवाब मांगते हुए ‘नौकरी दो सरकार’ अभियान की शुरुआत करने का ऐलान किया है. यह घोषणा पार्टी के नेता संजय मेहता ने आज आजसू केन्द्रीय कार्यालय में प्रेस कॉफ्रेंस के दौरान की.
Advertisement
Advertisement

Ranchi :  आजसू पार्टी ने सरकार से जवाब मांगते हुए नौकरी दो सरकारअभियान की शुरुआत करने का ऐलान किया है. यह घोषणा पार्टी के नेता संजय मेहता ने आज आजसू केन्द्रीय कार्यालय में प्रेस कॉफ्रेंस के दौरान की. पार्टी के मुख्य प्रवक्ता देवशरण भगत और केन्द्रीय सचिव राजेन्द्र मेहता भी इस कॉन्फ्रेन्स में शामिल रहें.

 

उन्होंने सरकार पर आरोप लगाया कि राज्य के युवाओं को नौकरी और आरक्षण के नाम पर सिर्फ ठगा गया है. संजय मेहता ने कहा कि सरकार ने निजी और आउटसोर्सिंग क्षेत्रों में 75% आरक्षण का कानून तो बना दिया, लेकिन उसे लागू करवाने में पूरी तरह असफल रही है. स्थानीय नीति की स्थिति भी स्पष्ट नहीं है.

 

आजसू पार्टी सभी निजी, खनन और आउटसोर्सिंग कंपनियों से स्थानीयों को दी गई नौकरियों का पूरा लेखा-जोखा मांगेगी. साथ ही राज्य के परीक्षा आयोगों से भी नियुक्तियों का ब्योरा मांगकर सरकार को कटघरे में खड़ा करेगी. पार्टी का आरोप है कि आउटसोर्सिंग के जरिए आरक्षण को खत्म किया जा रहा है और ठेकादारी प्रथा ने श्रमिकों का शोषण बढ़ाया है.

 

संजय मेहता ने कहा कि झारखंड में संविदाकर्मियों का स्थायीकरण नहीं हो पा रहा, श्रम कानूनों का पालन नहीं हो रहा और मज़दूरों का पलायन बढ़ा है. पार्टी के मुख्य प्रवक्ता देवशरण भगत ने बलिदान दिवस को सफल बनाने में जुटे सभी कार्यकर्ताओं और मीडिया का आभार जताया. उन्होंने बताया कि आजसू पार्टी ने इस मंच से राज्य के ज्वलंत मुद्दों स्थानीयता, नियोजन नीति, ओबीसी आरक्षण, नियुक्ति कैलेंडर, पेसा कानून, सरना धर्म कोड, सीएनटी-एसपीटी, सरकारी भ्रष्टाचार और मंईयां सम्मान योजना जैसे विषयों पर सरकार को घेरा है.

 

देवशरण भगत ने सरकार से मांग की कि मंईयां सम्मान योजना से साढ़े पांच लाख महिलाओं का नाम हटाने की प्रक्रिया और उसका आधार सार्वजनिक किया जाए. उन्होंने कहा कि यह मंईयां का अपमान है, और आजसू पार्टी मां-बहनों के सम्मान में खड़ी है. आजसू पार्टी 30 जून को हूल दिवस, 8 अगस्त को निर्मल महतो शहादत दिवस, और 9 अगस्त को विश्व आदिवासी दिवस पर राज्य के अलग-अलग क्षेत्रों कोल्हान, संथाल और उत्तरी छोटानागपुर में व्यापक जनसभाओं और आंदोलनों का आयोजन करेगी.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही