Search

 
 
 

रांची में ब्राउन शुगर सप्लाई करने वाली रूबी भाभी पुलिस रिमांड पर

राजधानी रांची के अलग-अलग इलाकों में ड्रग सप्लाई करवाने वाली रूबी उर्फ भाभी पुलिस रिमांड पर है. कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोए उससे पूछताछ कर रहे हैं. उससे गिरोह में शामिल सभी सदस्यों की जानकारी जुटाने का प्रयास किया जा रहा है. इसके अलावा पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर रूबी उर्फ भाभी कहां से ब्राउन शुगर खरीद कर लाती थी.
 

Ranchi :  राजधानी रांची के अलग-अलग इलाकों में ड्रग सप्लाई करवाने वाली रूबी उर्फ भाभी पुलिस रिमांड पर है. कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोए उससे पूछताछ कर रहे हैं. उससे गिरोह में शामिल सभी सदस्यों की जानकारी जुटाने का प्रयास किया जा रहा है. इसके अलावा पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर रूबी उर्फ भाभी कहां से ब्राउन शुगर खरीद कर लाती थी.

 

भाभी के नाम से मशहूर है रूबी 

बता दें कि ब्राउन शुगर तस्करी गिरोह की सरगना रूबी मूल रूप से बिहार के सासाराम की रहने वाली है. उसने गिरफ्तारी के डर से कुछ दिन पहले ही रांची सिविल कोर्ट में सरेंडर किया था. भाभी के नाम से मशहूर रूबी के खिलाफ सिर्फ सुखदेवनगर थाने में 13 से ज्यादा एफआईआर दर्ज हैं. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही