Search

 
 
 

हजारीबाग: घर की छत गिरने से पति-पत्नी की दबकर मौत

जिले के बरही प्रखंड के रसोईया धमना गांव में रविवार देर रात घर की छत गिरने से पति-पत्नी की मौत हो गई. यह हादसा रविवार देर रात करीब 12 बजे घटी है. जब मो. हदीस अंसारी और उनकी पत्नी जुमेरा खातून अपने घर में सो रहे थे, तभी अचानकर घर की छत ढह गयी और मलबे में दबकर पति-पत्नी की मौत हो गयी.
 

Hazaribagh :  जिले के बरही प्रखंड के रसोईया धमना गांव में रविवार देर रात घर की छत गिरने से पति-पत्नी की मौत हो गई. यह हादसा रविवार देर रात करीब 12 बजे घटी है. जब मो. हदीस अंसारी और उनकी पत्नी जुमेरा खातून अपने घर में सो रहे थे, तभी अचानकर घर की छत ढह गयी और मलबे में दबकर पति-पत्नी की मौत हो गयी.

 

शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जांच में जुटी

इधर घटना की सूचना मिलते ही आज, (सोमवार) सुबह बरही अनुमंडल अधिकारी जोहन तुड्डू और बरही अंचलाधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया. बताया गया है कि मृतक जुमेरा खातून पंचायत के वार्ड नंबर 9 की वार्ड सदस्य थीं. दंपति के शवों को पोस्टमार्टम के लिए बरही अनुमंडल अस्पताल भेज दिया गया है. पुलिस आगे की जांच में जुटी है. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही