Search

 
 
 

आकांक्षा चमोला का कोजी वीडियो वायरल, हुई ट्रोल

गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वह दो एक्टर के साथ रोमांटिक और मस्ती भरे अंदाज में नजर आ रही हैं.
 

Lagatar desk : गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वह दो एक्टर के साथ रोमांटिक और मस्ती भरे अंदाज में नजर आ रही हैं.

 

वीडियो पर फैन्स का रिएक्शन

बिग बॉस 19 खत्म होने के बाद से आकांक्षा लगातार सुर्खियों में हैं. पहले उन्होंने मां ना बनने का फैसला किया, फिर अपने फैशन सेंस की वजह से ट्रोल हुईं. अब उनका नया वीडियो वायरल होने के बाद कई फैन्स नाराज़ हो गए हैं.

 

कुछ यूजर्स ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा-गौरव की इमेज बिल्कुल डाउन कर दी इस औरत ने.ये इन दोनों आदमियों के साथ काफी कंफर्टेबल लग रही हैं.अब जीएक क्या करेगा.ट्रोलिंग बढ़ने के कारण आकांक्षा ने अपना कमेंट सेक्शन बंद कर दिया.

 

 

वीडियो का सच


आकांक्षा का यह वीडियो उनके अपकमिंग प्रोजेक्ट का हिस्सा है, जिसमें वह एक्टर कुंवर अमर और अली हसन के साथ नजर आएंगी. इस प्रोजेक्ट में शादी और रिश्तों के तनाव को दिखाया जाएगा. आकांक्षा ने पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि उनके और गौरव के बीच कोई अनबन नहीं है और वीडियो केवल उनके नए प्रोजेक्ट का प्रमोशन है.

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही