Search

 
 
 

अखिलेश जी, मानहानि आपकी है तो नोटिस भी आपकी तरफ से आना चाहिए: निशिकांत दुबे

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की ओर से भेजे गए मानहानि नोटिस पर भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने सोशल मीडिया पर जवाब दिया है. उन्होंने एक्स (X) पर पोस्ट कर अखिलेश यादव और उनके वकील पर तंज कसा है.दरअसल समाजवादी पार्टी अधिवक्ता सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्ण कन्हैया पाल ने 7 जुलाई 2026 को निशिकांत दुबे को कानूनी नोटिस भेजा है.
 

Ranchi: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की ओर से भेजे गए मानहानि नोटिस पर भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने सोशल मीडिया पर जवाब दिया है. उन्होंने एक्स (X) पर पोस्ट कर अखिलेश यादव और उनके वकील पर तंज कसा है.

 

दरअसल समाजवादी पार्टी अधिवक्ता सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्ण कन्हैया पाल ने 7 जुलाई 2026 को निशिकांत दुबे को कानूनी नोटिस भेजा है. नोटिस में अखिलेश यादव के खिलाफ कथित मानहानि, चरित्र हनन और गलत जानकारी फैलाने का आरोप लगाया गया है.

 

इस नोटिस के जवाब में निशिकांत दुबे ने कहा कि अगर मानहानि अखिलेश यादव की हुई है, तो कानूनी नोटिस भी उनकी तरफ से ही आना चाहिए. उन्होंने दावा किया कि कानून में यही व्यवस्था है और इस कानून को बनाने वाली समिति के वह भी सदस्य रह चुके हैं.

 

निशिकांत दुबे ने एक्स पर लिखा कि, "अखिलेश जी, इस तरह के वकील आपको ही बेइज्जत कर रहे हैं. अगर मानहानि आपकी हुई है तो नोटिस भी आपकी तरफ से आना चाहिए. कानून यही कहता है."

 

बता दें कि अखिलेश यादव और निशिकांत दुबे के बीच सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है. पहले सपा नेताओं ने निशिकांत दुबे के खिलाफ पुलिस शिकायत दर्ज कराई. अब मानहानि नोटिस और उसके बाद आए इस जवाब से मामला और गरमा गया है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही