Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रांची में जल्द शुरू होगी भारत टैक्सी सेवा, अमित शाह ने 500 शहरों में विस्तार का किया ऐलान

Ranchi :  झारखंड की राजधानी रांची में जल्द ही 'भारत टैक्सी' सेवा शुरू होने जा रही है. नई दिल्ली में सहकारिता मंत्रालय के पांचवें स्थापना दिवस के अवसर पर केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने इसकी घोषणा की है. उन्होंने कहा कि अगले दो वर्षों में 'भारत टैक्सी' सेवा का विस्तार देश के 500 शहरों तक किया जाएगा, जिसमें रांची भी शामिल है.

 

फिलहाल यह सेवा दिल्ली-एनसीआर, गुजरात, लखनऊ, चंडीगढ़, मुंबई, जयपुर और कानपुर समेत कई शहरों में संचालित हो रही है. अगले चरण में रांची, पटना, गुवाहाटी, भोपाल, कोलकाता, इंदौर और नागपुर में भी इसकी शुरुआत की जाएगी.

 

'भारत टैक्सी' सहकारी मॉडल पर आधारित कैब सेवा है. इसका उद्देश्य ड्राइवरों को बेहतर आय का अवसर उपलब्ध कराना और यात्रियों को पारदर्शी व भरोसेमंद परिवहन सुविधा देना है. 

 

 

अमित शाह ने जल्द ही एक सहकारी जीवन बीमा कंपनी की स्थापना करने का ऐलान किया है. उन्होंने कहा कि देश में 8.5 लाख से अधिक सहकारी संस्थाएं और 30 करोड़ से ज्यादा सदस्य हैं. ऐसे में बीमा क्षेत्र में भी सहकारी मॉडल को बढ़ावा दिया जाएगा.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही