Search

 
 
 

Jharkhand Weather: अगले 48 घंटे भारी, झारखंड के कई जिलों में भारी बारिश व तेज हवा की चेतावनी

झारखंड में मॉनसून पूरी तरह सक्रिय है. पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य के लगभग सभी हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई, जबकि कई जगहों पर तेज बारिश दर्ज की गई. भारत मौसम विज्ञान विभाग ने 7 और 8 जुलाई के लिए कई जिलों में भारी बारिश, तेज हवा और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है.
 

Ranchi: झारखंड में मॉनसून पूरी तरह सक्रिय है. पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य के लगभग सभी हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई, जबकि कई जगहों पर तेज बारिश दर्ज की गई. भारत मौसम विज्ञान विभाग ने 7 और 8 जुलाई के लिए कई जिलों में भारी बारिश, तेज हवा और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है.

 

पिछले 24 घंटे में सबसे ज्यादा 96.3 मिमी बारिश रामगढ़ (डीवीसी) में दर्ज की गई. इसके अलावा तोपचांची में 94.6 मिमी, रामगढ़ शहर में 94.4 मिमी, चांडिल में 81.2 मिमी, भवनाथपुर में 80.3 मिमी, बोकारो थर्मल में 75.6 मिमी, पुटकी (धनबाद) में 74.4 मिमी, हजारीबाग में 73 मिमी और सिमडेगा में 63.6 मिमी बारिश हुई. जमशेदपुर में भी 46.8 मिमी बारिश दर्ज की गई.

 

तापमान की बात करें तो डाल्टनगंज राज्य का सबसे गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 31.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं रांची के कांके इलाके में सबसे कम न्यूनतम तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

 

राज्य के प्रमुख शहरों में रांची का अधिकतम तापमान 26.2 और न्यूनतम 22.4 डिग्री, जमशेदपुर का 30 और 24.8 डिग्री, बोकारो थर्मल का 30.2 और 23.1 डिग्री, चाईबासा का 28.4 और 23.2 डिग्री, पाकुड़ का 31.3 और 26.8 डिग्री,खूंटी का 27.2 और 23.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

 

मौसम विभाग ने धनबाद, बोकारो, रामगढ़, हजारीबाग, कोडरमा और चतरा में भारी बारिश की संभावना जताई है. इन जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है. साथ ही गरज के साथ वज्रपात की भी आशंका है. लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों और पेड़ों के नीचे खड़े नहीं होने की अपील की गई है.

 

रांची और आसपास के इलाकों में 13 जुलाई तक आसमान में बादल छाए रहने और बीच-बीच में हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है. इस दौरान शहर का अधिकतम तापमान 26 से 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 से 24 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही