Search

 
 
 

तो 50-75 फीसदी अग्निवीर होंगे परमानेंट, तीनों सेनाओं ने सरकार से की बदलाव की सिफारिश

केंद्र सरकार द्वारा अग्निपथ योजना में बदलाव लाने पर मंथन किये जाने की खबर है. अगर सरकार इस पर अमल करती है तो अग्निवीर चुने गये 50-75 फीसदी युवाओं को तीनों सेना में पक्की नौकरी मिल सकती है.इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट यही कहती है.
 

NewDelhi : केंद्र सरकार द्वारा अग्निपथ योजना में बदलाव लाने पर मंथन किये जाने की खबर है. अगर सरकार इस पर अमल करती है तो अग्निवीर चुने गये 50-75 फीसदी युवाओं को तीनों सेना में पक्की नौकरी मिल सकती है.इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट यही कहती है. रिपोर्ट के अनुसार थल सेना, वायु सेना और नौसेना ने केंद्र की मोदी सरकार से अग्निपथ योजना में बड़े बदलाव की सिफारिश की है.

 

तीनों सेनाओं का कहना है कि अग्निवीरों की ट्रेनिंग पर काफी मेहनत की जाती है. ऐसे में 75 फीसदी अग्निवीरों को महज चार साल की सेवा के बाद हटा देना कतई व्यावहारिक नहीं लगता.जान लें कि अग्निपथ योजना लागू होने के बाद से विवादित रही है. विपक्षी दलों के नेताओं के साथ-साथ सेना के कुछ जानकार भी मानते रहे हैं कि चार साल की सेवा के बाद युवाओं को रिटायर करना सही नहीं है.

 

इंडियन एक्सप्रेस के अनुसार अब तीनों सेनाओं ने प्रस्ताव भेज दिया है. केंद्र सरकार अगर इस प्रस्ताव पर मुहर लगाती है तो चुने गये 25 नहीं, 50-75 फीसदी अग्निवीरों को सेना में लंबी सेवा का मौका मिल जायेगा.इंडियन एक्सप्रेस सूत्रों के हवाले से कहा है कि नौसेना लगभग 75 फीसदी अग्निवीरों को स्थायी सेवा में रखने की पक्षधर हैं.

 

खबर है कि थल सेना और वायुसेना लगभग 50 फीसदी अग्निवीरों की सेवा में रखना चाहती है. सूत्रों के अनुसार अभी इस पर अंतिम फैसला नहीं हुआ है. तीनों सेनाओं और रक्षा मंत्रालय के अधीन डिपार्टमेंट ऑफ मिलिट्री अफेयर्स (DMA) के बीच चर्चा होगी, इसके बाद निर्णय लिया जायेगा. हम खबर यह है कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान अग्निवीरों का प्रदर्शन शानदार रहा था. कुछ अवसरों पर अनुभवी सैनिकों से ज्यादा तेजी से परिस्थितियों को संभाला था.  

 
 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें 

     

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही