Search

 
 
 

पीएम मोदी को इंडोनेशिया का सर्वोच्च नागरिक सम्मान, ब्रह्मोस डील पर लगी मुहर

भारत-इंडोनेशिया के बीच ब्रह्मोस मिसाइलों को लेकर हुई डील पर मुहर लगने की खबर है.  प्रधानमंत्री मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो की उपस्थिति में दोनों देशों के बीच 10 से अधिक महत्वपूर्ण समझौतों (MoUs) पर हस्ताक्षर होने की सूचना है.
 

Jakarta : भारत-इंडोनेशिया के बीच ब्रह्मोस मिसाइलों को लेकर हुई डील पर मुहर लगने की खबर है. खबर है कि भारत इंडोनेशिया को ब्रह्मोस मिसाइल की अतिरिक्त यूनिट देगा. फिलीपींस, वियतनाम के बाद इंडोनेशिया इसे खरीदने वाला तीसरा देश बन गया है. प्रधानमंत्री मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो की उपस्थिति में दोनों देशों के बीच 10 से अधिक महत्वपूर्ण समझौतों (MoUs) पर हस्ताक्षर होने की सूचना है.

 

दोनों देशों के बीच रक्षा, ईवीएम, कृषि, समुद्री सुरक्षा  अंतरिक्ष सहयोग आदि रणनीतिक क्षेत्र में समझौता हुआ है. एक अहम खबर यह भी है कि इंडोनेशिया ते राष्ट्रपति सुबियांतो ने पीएम मोदी को सर्वोच्च नागरिक सम्मान बिंतांग आदिपूर्णा ऑफ द रिपब्लिक ऑफ इंडोनेशिया से सम्मानित किया है.

 

इससे पूर्व इंडोनेशिया की दो दिवसीय यात्रा पर जकार्ता पहुंचे पीएम मोदी का सोमवार को गर्मजोशी से स्वागत किया गया. पीएम मोदी आज इंडोनेशिया की संसद कोम्प्लेक्स पार्लेमेन रिपब्लिक इंडोनेशिया का दौरा करेंगे. पीएम मोदी यहां सांसदों को संबोधित करेंगे. इसके अलावा  श्री मोदी जकार्ता में भारतीय समुदाय को  भी संबोधित करेंगे.   

 

 

 Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 


 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही