Search

 
 
 

अखिलेश यादव का योगी सरकार पर निशाना, कहा- पानी की टंकियां भ्रष्टाचार सह नहीं पा रही

समाजवादी सुप्रीमो अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर भ्रष्टाचार, वंदे मातरम् और SIR को लेकर निशाना साधते हुए कहा कि, ये सरकार विरोध स्वीकार नहीं सकती. उन्होंने कहा कि इतनी झूठी सरकार हमने कभी नहीं देखी.
 

Lagatar Desk: समाजवादी सुप्रीमो अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर भ्रष्टाचार, वंदे मातरम् और SIR को लेकर निशाना साधते हुए कहा कि, ये सरकार विरोध स्वीकार नहीं सकती. उन्होंने कहा कि इतनी झूठी सरकार हमने कभी नहीं देखी. गरीबों-पिछड़ों पर अन्याय हो रहा है और नई योजनाओं का बजट काटा जा रहा है. कहा कि, लोकतंत्र खतरे में है और आवाजें दबाई जा रही हैं.

 

भ्रष्टाचार को लेकर अखिलेश यादव ने कहा, बीजेपी की सरकार में जितनी भी पानी की टंकियां बन रही हैं, वह भ्रष्टाचार का भार सह नहीं पा रही हैं, जिसकी वजह से टूट रही हैं. ‘SIR’ के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि केवल मुसलमानों, पिछड़ों, दलितों, आदिवासियों और गरीबों को फॉर्म-7 से नोटिस देकर उनके वोट कटवाए जा रहे हैं. आज Gen Z बड़े जागरूक और सतर्क हैं. Gen Z ने सीएम का मतलब corrupt mouth निकाला है.

 

वंदे मातरम को लेकर अखिलेश यादव ने कहा, जो मुख्यमंत्री बिष्ट जी हैं, उनके अन-रजिस्टर्ड संघी-साथियों ने कभी वंदे मातरम् गाया. जिसने JPNIC बनाया वो बीजेपी में चला गया. बीजेपी से मैं कहूंगा, जिसने JPNIC बनाया उसे अपनी पार्टी से निकालो. बजट को लेकर कहा कि नई योजनाओं का बजट कम किया जा रहा है. हमारी आवाज दबाई जा रही है. लोकतंत्र खतरे में है. साथ ही अखिलेश यादव ने सीएम योगी का एक वीडियो भी शेयर किया है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही