Search

 
 
 

अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी के आठों आरोपियों की कोर्ट में आज पेशी, सुप्रीम कोर्ट में भी सुनवाई

अयोध्या  राम मंदिर चंदा चोरी मामला लगातार चरचा में बना हुआ है. यह मामला केंद्र और यूपी सरकार के लिए सिरदर्द बन गया है. विपक्ष हमला करने का कोई मौका नहीं चूक रहा है.
 
अयोध्या  राम मंदिर

New Delhi : अयोध्या  राम मंदिर चंदा चोरी मामला लगातार चरचा में बना हुआ है. यह मामला केंद्र और यूपी सरकार के लिए सिरदर्द बन गया है. विपक्ष हमला करने का कोई मौका नहीं चूक रहा है.


सपा मुखिया अखिलेश यादव ने यूपी की योगी सरकार पर हमलावर हैं.अखिलेश यादव ने तंज कसा है कि कि भाजपा की निगाहें नेशन पर नहीं बल्कि डोनेशन पर है.कहा है कि जो लोग कहते थे नेशन फर्स्ट उनके लिए अब डोनेशन फर्स्ट हो गया है. 

 

अहम खबर यह है कि राम मंदिर में गबन और वित्तीय अनियमितताओं को लेकर दायर याचिका पर आज सोमवार को सुप्रीम कोर्ट सुनवाई करेगा. याचिका में मांग की गयी है कि सीबीआई निगरानी में जांच कराई जाये.


जानकारी है कि इस मामले में हाईकोर्ट में भी याचिका दायर की गयी है. यहां भी आज सुनवाई होगी. याचिका में CAG ऑडिट और स्वतंत्र जांच कराने की गुहार लगाई गयी है.


एक खबर और है कि दान चोरी के 8 आरोपियों की आज अदालत में पेशी होगी. पेशी वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए होगी.  सूत्रों के अनुसार पुलिस इस केस से जुड़े कुछ और लोगों को नोटिस  जारी करने वाली है.  

बता दें कि कल रविवार को पुलिस ने सभी आरोपियों के घरों पर एक साथ रेड की थी. पुलिस ने स्थानीय मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में आरोपियों के घरों की तलाशी ली. खबर है कि कुछ आरोपियों के घर से नकदी और संपत्ति से जुड़े दस्तावेज बरामद हुए हैं    

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें  

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही