Search

 
 
 

15 अगस्त को लेकर अलर्ट, दिल्ली पुलिस की 19 वांटेड आतंकियों की लिस्ट में झारखंड के भी 2 नाम

स्वतंत्रता दिवस को लेकर दिल्ली पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर है. सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने 19 मोस्ट वांटेड आतंकियों की सूची जारी की है, जिसमें झारखंड से जुड़े दो आतंकियों भी शामिल हैं.
 
  • स्वतंत्रता दिवस से पहले झारखंड के दो आतंकी दिल्ली पुलिस की मोस्ट वांटेड सूची में

Ranchi :  स्वतंत्रता दिवस को लेकर दिल्ली पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर है. सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस ने 19 मोस्ट वांटेड आतंकियों की सूची जारी की है, जिसमें झारखंड से जुड़े दो आतंकियों भी शामिल हैं. 

 

लिस्ट में शामिल चतरा निवासी अबू सूफियान और जमशेदपुर के आजादनगर निवासी सैयद मोहम्मद अर्शियान अल-कायदा से जुड़े हैं. बता दें कि दिल्ली पुलिस ने 19 मोस्ट वांटेड आंतकियों के पोस्टर सार्वजनिक स्थानों पर लगाए हैं. 

 

पुलिस की ओर से जारी पोस्टरों में देश के अलग-अलग हिस्सों से जुड़े अन्य वांटेड आतंकियों के नाम और तस्वीरें भी शामिल हैं. इनमें अल-कायदा और इंडियन मुजाहिदीन से जुड़े संदिग्ध आतंकियों के अलावा खालिस्तानी आतंकी संगठनों से जुड़े नाम भी हैं.

 

सूची में मोहम्मद शर्जील अख्तर का नाम भी शामिल है. उसके संबंध अल-कायदा और इंडियन मुजाहिदीन से बताए गए हैं. वहीं रियाज भटकल और शबांदरी मोहम्मद इकबाल उर्फ इकबाल भटकल का नाम इंडियन मुजाहिदीन से जुड़े आतंकियों के रूप में शामिल है.

 

इसके अलावा हरविंदर सिंह संधू उर्फ रिंडा, अर्शदीप सिंह उर्फ अर्श डाला, वधावा सिंह बब्बर और गुरमीत सिंह बग्गा के नाम भी सूची में हैं. इनका संबंध खालिस्तानी आतंकी संगठन बब्बर खालसा से बताया गया है. रंजीत सिंह उर्फ नीता और परमजीत सिंह पम्मा का नाम खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स से जुड़े लोगों में शामिल है.

 

स्वतंत्रता दिवस से पहले जारी इस सूची के जरिए पुलिस ने आम लोगों से भी सतर्क रहने की अपील की है. किसी संदिग्ध व्यक्ति या वांटेड आतंकी से संबंधित जानकारी मिलने पर पुलिस को सूचना देने को कहा गया है. सूचना देने वालों के लिए इनाम की घोषणा भी की गई है.

 

 

 Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही