Search

 
 
 

पश्चिमी उत्तर प्रदेश में जुमे की नमाज को लेकर अलर्ट जारी, RAF और PAC का फ्लैग मार्च, ड्रोन से संवदेनशील इलाकों की निगरानी

 
Lucknow : आज जुमे की नमाज को लेकर पूरे पश्चिमी उप्र के जिलों में अलर्ट घोषित किया गया है. खबर है कि मेरठ, मुजफ्फरनगर, शामली, गाजियाबाद, बिजनौर, मुरादाबाद,बुलंदशहर में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश जारी किये गये है. सूत्रों के अनुसार आईबी और स्थानीय खुफिया एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं. संवदेनशील जिले पीएसी और आरएएफ के हवाले हैं. पुलिस प्रशासनिक अधिकारी पूरी सतर्कता के साथ स्थिति पर नजर रखे हुए हैं. ड्रोन से संवदेनशील इलाकों की निगरानी की जा रही है. इसे भी पढ़ें : अग्निपथ">https://lagatar.in/rahul-gandhis-tweet-on-agneepath-scheme-pm-cant-hear-anything-except-the-voice-of-his-friends/">अग्निपथ

योजना पर राहुल गांधी का ट्वीट, प्रधानमंत्री को अपने मित्रों की आवाज के अलावा कुछ सुनाई नहीं देता

अधिकारियों ने शांति समिति की बैठक कर शांति बनाये रखने की अपील की

कई जिलों में आरएएफ के जवानों ने फ्लैग मार्च किया है. बता दें कि पिछले शुक्रवार को जुमे की नमाज को लेकर उत्तर प्रदेश के कई जिलों में विरोध प्रदर्शन की घटनाएं हुई थी जिलों के अधिकारियों ने शांति समिति की बैठक कर लोगों से शांति बनाये रखने की  अपील की है. पुलिस ने गुरुवार को जामा मस्जिद समेत धार्मिक स्थलों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया. ड्रोन से छतों की निगरानी की जा रही है. गुरुवार को दोपहर बाद से पुलिस की टीमें सड़कों पर पैदल मार्च कर आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की जा रही है. पुलिस-प्रशासन के अधिकारी जिले के धर्म गुरुओं और मौलाना मुफ्ती के साथ बैठक कर बातचीत की है. इसे भी पढ़ें : Agnipath">https://lagatar.in/agnipath-scheme-the-ruckus-did-not-stop-protests-continued-in-haryana-up-vandalized-buses-set-fire-to-trains/">Agnipath

Scheme : थम नहीं रहा बवाल, हरियाणा, यूपी में विरोध प्रदर्शन जारी,बसों में तोड़फोड़, ट्रेन में आग लगाई

इंटरनेट मीडिया पर किसी मैसेज को गंभीरता से नहीं लें, अफवाहों पर ध्यान नहीं दें

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे इंटरनेट मीडिया पर किसी मैसेज को गंभीरता से नहीं लें. अफवाहों पर ध्यान नहीं दें. खबर है कि देर रात अधिकारियों ने मीटिंग कर इस पर मंथन किया. जुमे की को लेकर इन जिलों में सेक्टर व्यवस्था लागू की गयी है. पुलिस-पीएसी के जवान धार्मिकस्थल और बाजार में तैनात रहेंगे. बागपत में जुमे की नमाज को लेकर जनपद को चार जोन व 11 सेक्टर में बांटा गया है. जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट व पुलिस अफसर भ्रमण कर रहे हैं. मस्जिदों के आसपास पुलिस का पहरा है.

सिविल ड्रेस में पुलिसकर्मी घूम रहे हैं और खुफिया तंत्र  सक्रिय 

संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है. अधिकारी धर्मगुरुओं से लगातार शांतिपूर्ण माहौल कायम रहने की अपील कर रहे हैं. सिविल ड्रेस में पुलिसकर्मी घूम रहे हैं और खुफिया तंत्र भी सक्रिय है. पूर्व में चिन्हित किये गये अपराधियों पर पर विशेष नजर रखी जा रही है.  मेरठ में जुमे की नमाज को लेकर अलर्ट घोषित किया गया है. इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहे मैसेज और कई तरह की अपील के बाद यह एहतियात बरती जा रही है.

पिछले जुमे पर पुलिस और उपद्रवियों के बीच भिड़ंत हुई थी

पिछले जुमे पर पुलिस और उपद्रवियों के बीच भिड़ंत भी हुई थी. इसके अलावा प्रदेश के कई अन्य जिलों में भी घटनाएं हुई थी. हालांकि वेस्ट यूपी शांतिपूर्ण रहा था। मेरठ में जोनल सेक्टर और सब सेक्टर व्यवस्था को पूर्व की भांति लागू रखने का निर्देश दिया गया है. साथ ही धारा 144 लागू रहेगी. संवेदनशील स्थानों पर पुलिस की निगरानी बढ़ा दी गयी है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही