Search

 
 
 

Bihar Weather: बिहार में 10 से 14 जून तक तेज आंधी-बारिश का अलर्ट, बदलेगा मौसम का मिजाज

बिहार के अधिकतर इलाकों में लोग उमस भरी गर्मी से बेहाल हैं. मौसम विज्ञान केंद्र, पटना के अनुसार अगले 48 घंटे के दौरान राज्य के अनेक भागों में दिन के तापमान में एक से तीन डिग्री सेल्सियस की और बढ़ोतरी होने की संभावना है.
 

Patna: बिहार के अधिकतर इलाकों में लोग उमस भरी गर्मी से बेहाल हैं.  मौसम विज्ञान केंद्र, पटना के अनुसार अगले 48 घंटे के दौरान राज्य के अनेक भागों में दिन के तापमान में एक से तीन डिग्री सेल्सियस की और बढ़ोतरी होने की संभावना है. वहीं 10 जून से मौसम का मिजाज बदलने के आसार हैं.

 


मौसम केन्द्र के अनुसार बुधवार की शाम से मौसम करवट लेगा और 10 और 11 जून को बारिश होगी, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की जायेगी. मौसम विभाग की माने तो, 10 जून को बारिश का दौर शुरू होने के बाद यह 11, 12, 13 और 14 तारीख तक भी जारी रह सकता है. 10, 11 और 12 तारीख को तो राज्य में डबल अलर्ट जारी किया गया है.

 


मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, राज्य के अधिकतर हिस्सों में बुधवार तक गर्मी का प्रकोप झेलना पड़ेगा. इसके बाद मौसम में बदलाव होगा. बुधवार की शाम से और गुरुवार को राज्य के कई भागों में बारिश होने की संभावना है, जिससे तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी. इससे आने वाले दिनों में लोगों को उमस से बड़ी राहत मिलेगी.

 


मंगलवार को राजधानी पटना, गयाजी, भभुआ, बक्सर और डेहरी में हवा में नमी की अधिक मात्रा के कारण अत्यधिक उमस भरी गर्मी महसूस होगी. दोपहर के समय लोगों को घरों से बाहर निकलने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. ऐसे में लोगों से सावधान रहने और जरुरत होने पर ही बाहर निकलने की सलाह दी जा रही है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही