Search

 
 
 

Bihar Weather: 30 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, पटना में सामान्य रहेगा मौसम

बिहार में मॉनसून पूरी तरह एक्टिव हो गया है. इसके प्रभाव से राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम खुशनुमा हो गया है. मौसम विज्ञान केन्द्र पटना ने 2 जुलाई को राज्य के 30 जिलों में आंधी, तूफान और बारिश का अलर्ट जारी किया है.
 

Patna: बिहार में मॉनसून पूरी तरह एक्टिव हो गया है. इसके प्रभाव से राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम खुशनुमा हो गया है. मौसम विज्ञान केन्द्र पटना ने 2 जुलाई को राज्य के 30 जिलों में आंधी, तूफान और बारिश का अलर्ट जारी किया है. मौसम विभाग ने इन जिलों के लोगों को विशेष रूप से सतर्क रहने की सलाह दी है.

इसे भी पढ़ें: 

राज्य के उत्तर और पश्चिम के जिलों में भारी बारिश की चेतावनी देते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इनमें पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान और सारण शामिल है. यहां वज्रपात की भी आशंका. 

 

राज्य के 26 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. जबकि पश्चिम चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, मधुबनी, दरभंगा, समस्तीपुर, सुपौल, सहरसा, मधेपुरा, खगड़िया, भागलपुर, जमुई, मुंगेर, बांका, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, बक्सर, भोजपुर, कैमूर, रोहतास, अरवल और औरंगाबाद शामिल है.

 

बिहार के 30 जिलों में बारिश के आसार हैं, तो वहीं राजधानी पटना समेत 8 जिलों में मौसम सामान्य रह सकती है. पटना, जहानाबाद, नालंदा, नवादा, गया, बेगूसराय, लखीसराय और शेखपुरा में भारी बारिश के आसार नहीं है. हालांकि आसमान में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही