Search

 
 
 

अली -जैस्मिन की शादी की तस्वीरें वायरल, जानिए क्या है सच्चाई

टीवी इंडस्ट्री के सबसे पॉपुलर कपल्स में से एक अली गोनी और जैस्मिन भसीन एक बार फिर सुर्खियों में हैं. हाल ही में दोनों की शादी की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं, जिन्हें देखकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं.
 

Lagatar desk : टीवी इंडस्ट्री के सबसे पॉपुलर कपल्स में से एक अली गोनी और जैस्मिन भसीन एक बार फिर सुर्खियों में हैं. हाल ही में दोनों की शादी की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं, जिन्हें देखकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं. तस्वीरों में दोनों शादी के जोड़े में नजर आ रहे हैं, जिससे फैंस को लगने लगा कि क्या वाकई इस कपल ने शादी कर ली है.

 

शादी के जोड़े में नजर आए अली और जैस्मिन

वायरल हो रही तस्वीरों में जैस्मिन लाल रंग के लहंगे में बेहद खूबसूरत लग रही हैं, जबकि अली गोनी ने सफेद शेरवानी पहन रखी है. इन रोमांटिक तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और फैंस कपल को बधाइयां दे रहे हैं.

AI से बनी हैं ये तस्वीरें

हालांकि आपको बता दें कि ये तस्वीरें असली नहीं हैं, बल्कि AI आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से बनाई गई हैं. इसके बावजूद फैंस के बीच इन फोटोज ने खुशी की लहर ला दी है. कई यूजर्स ने कमेंट करते हुए लिखा, माशाल्लाह, मुबारक हो तो कुछ ने पूछा, असली शादी कब होगी

लिव-इन में रह रहे हैं अली और जैस्मिन

हाल ही में अली और जैस्मिन ने साथ में लिव-इन में रहने की शुरुआत की है. जैस्मिन अक्सर अली के साथ उनके कश्मीर स्थित घर जाती रहती हैं और अली का परिवार भी उन्हें बेहद पसंद करता है. दोनों अपने व्लॉग्स के जरिए फैंस को अपनी पर्सनल लाइफ की झलकियां देते रहते हैं.

बिग बॉस से शुरू हुई लव स्टोरी

अली गोनी और जैस्मिन भसीन की लव स्टोरी की शुरुआत टीवी रियलिटी शो बिग बॉस के मंच से हुई थी. शो के दौरान दोनों ने एक-दूसरे के लिए अपने प्यार का इज़हार किया था और तभी से ये जोड़ी फैंस की फेवरेट बन गई. अक्सर साथ में वेकेशन पर जाते हुए नजर आने वाला ये कपल अब अपनी शादी को लेकर भी सुर्खियों में बना हुआ है.

फैंस कर रहे हैं असली शादी का इंतजार

AI जनरेटेड फोटोज ने भले ही भ्रम पैदा किया हो, लेकिन फैंस अब इस कपल की रियल वेडिंग देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर लगातार यही सवाल उठ रहे हैं -कब होगी अली-जैस्मिन की असली शादी.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही