Search

 
 
 

बेटी राहा को एथलीट बनाना चाहती हैं आलिया भट्ट, इंटरव्यू में किया खुलासा

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की बेटी राहा अब 3 साल की हो चुकी है, और आलिया ने अभी से उसके भविष्य  फ्यूचर को लेकर अपनी सोच जाहिर की है
 

Lagatar desk : आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की बेटी राहा अब 3 साल की हो चुकी है, और आलिया ने अभी से उसके भविष्य  फ्यूचर को लेकर अपनी सोच जाहिर की है. हाल ही में एक इंटरव्यू में आलिया ने बताया कि वे अपनी बेटी को किस फील्ड में आगे बढ़ते हुए देखना चाहती हैं -और हैरानी की बात ये रही कि उन्होंने एक्टिंग या बॉलीवुड का जिक्र नहीं किया.

 

राहा को एथलीट बनते देखना चाहती हैं आलिया

फेमिना को दिए इंटरव्यू में आलिया भट्ट ने अपनी पर्सनल लाइफ और सोच को लेकर खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि उन्हें टीमवर्क बहुत पसंद है. आलिया ने बताया,अगर मैं एथलीट होती, तो जरूर कोई टीम स्पोर्ट खेलती. मैं ये बात अपनी बेटी के लिए भी सोचती हूं. मैं चाहती हूं कि राहा एक एथलीट बने. वह काफी एक्टिव और कॉम्पिटिटिव है. अभी छोटी है, लेकिन बहुत उछल-कूद करती रहती है. मुझे टीमवर्क में बहुत खुशी मिलती है.

 

मां बनने के बाद बदली प्राथमिकताएं

आलिया ने मां बनने के बाद अपने करियर और जिंदगी में आए बदलावों पर भी बात की. उन्होंने कहा कि मां बनने से एम्बिशन पर कोई असर नहीं पड़ता, लेकिन प्राथमिकताएं जरूर बदल जाती हैं. अब वे अपने काम में क्वालिटी पर ज्यादा ध्यान देती हैं, और यही बदलाव उनके जीवन में भी देखने को मिला है.

 

‘ब्रह्मास्त्र’ से शुरू हुई लव स्टोरी

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की लव स्टोरी फिल्म ब्रह्मास्त्र के सेट से शुरू हुई थी. लंबे समय तक डेट करने के बाद दोनों ने अप्रैल 2022 में शादी की. उसी साल नवंबर में उनकी बेटी राहा का जन्म हुआ, जो अब उनकी जिंदगी का सबसे अहम हिस्सा बन चुकी है.

 

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही