Search

 
 
 

बिहार MLC चुनाव: निशांत कुमार समेत सभी 10 सदस्य निर्विरोध निर्वाचित, मिला सर्टिफिकेट

बिहार विधान परिषद के 10 सीटों पर हुए चुनाव का रिजल्ट आ गया है. सभी उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए हैं. इस चुनाव में बीजेपी की ओर से भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह, संजय मयूख, अनिल कुमार ठाकुर और शीला पंडित ने पर्चा भरा था, जबकि जेडीयू ने पूर्व सीएम नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार, भारती मेहता, शिवानी देवी प्रजापति और लल्लन प्रसाद ने पर्चा भरा था.
 

Patna: बिहार विधान परिषद के 10 सीटों पर हुए चुनाव का रिजल्ट आ गया है. सभी उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए हैं. इस चुनाव में बीजेपी की ओर से भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह, संजय मयूख, अनिल कुमार ठाकुर और शीला पंडित ने पर्चा भरा था, जबकि जेडीयू ने पूर्व सीएम नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार, भारती मेहता, शिवानी देवी प्रजापति और लल्लन प्रसाद ने पर्चा भरा था. एमएलसी बनने पर पवन सिंह ने खुशी जाताई और सोशल मीडिया पर अपना सर्टिफिकेट शेयर किया.

 

Uploaded Image

 


वहीं आरजेडी की तरफ से सुनील कुमार सिंह और एलजेपी (रामविलास) की ओर से अशरफ अंसारी ने पर्चा भरा था. सभी उम्मीदवार निर्विरोध विधान परिषद के सदस्य बन गए. इन सभी नेताओं ने अपना सर्टिफिकेट गुरुवार को ले लिया.

 

 

निशांत कुमार के चयनित होने पर श्रवण कुमार ने कहा कि निशांत हमलोगों का आदर्श बनेगा, इसको आगे ले जाने के लिए जो करना होगा वो भी करेंगे, ये हमलोगों का भविष्य है.

 


इस चुनाव में सबसे खास बात यह रही कि रोष्ट्रीय लोक मोर्चा के मुखिया और उनके पुत्र दीपक प्रकाश जो बिहार सरकार में पंचायती राज मंत्री हैं, उन्हें एनडीए ने एमएलसी चुनाव में प्रत्याशी नहीं बनाया था, जिससे उनका मंत्री पद पर संकट मंडराने लगा है. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही